मोदी के हाथों सचिन की हार, फेसबुक पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय

नरेंद्र मोदी ने लोकप्रियता के मामले में फेसबुक पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को मात दे दी है। मोदी भारत में फेसबुक पर सबसे ज्यादा चर्चा के केंद्र में रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं। अमेरिकी सोशल साइट फेसबुक ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मोदी फेसबुक पर सबसे ज्य़ादा पॉपुलर हो गए है।
फेसबुक ने एक बयान में कहा कि भारत में साल 2013 के ट्रेंड के मुताबिक, रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन और भारत का मंगल अभियान भी मोदी से पीछे छूट गया है। फेसबुक पर सबसे ज्यादा चर्चा के केंद्र में मोदी के बाद सचिन तेंदुलकर, आइफोन 5एस, रघुराम राजन और इसरो का मंगल अभियान का नंबर आता है।












Click it and Unblock the Notifications