Pics: नरेंद्र मोदी ने दिया सेनाओं को मंत्र नई चुनौतियों का सामना करने को रहें तैयार
नई दिल्ली। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुख के साथ ही टॉप कमांडरों से मुलाकात की। सीमा पर जारी तनाव के बीच मोदी की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। शुक्रवार को हुई इस मुलाकात में रक्षा मंत्री अरुण जेटली और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोवाल भी मौजूद थे।

नहीं होने देंगे सेनाओं को कमजोर
मोदी ने इस मुलाकात में तीनों सेनाओं के प्रमुखों को भरोसा दिलाया कि पिछले 10 वर्षों में सेनाओं को जिस चीज की भी कमी रही है, उन्हें जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।

सेना प्रमुखों ने दी प्रजेंटेशन
इस मुलाकात के दौरान मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों से सीमा से जुडे मुद्दों पर भी बात की। सेना प्रमुखों ने सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रजेंटेशन भी दी।

लिया सीजफायर वॉयलेशन का जायजा
सूत्रों की मानें तो मोदी ने इस मीटिंग के दौरान सेना प्रमुखों से कश्मीर में पाक की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर वॉयलेशन और चीन की ओर से जारी सीमा विवाद के बारे में पूरी जानकारी ली।

अल कायदा और आईएसआईएस पर भी बात
मोदी ने इस दौरान रक्षा तैयारियों और युद्ध की तैयारियों के बारे में भी बात की। साथ ही साथ अल कायदा की धमकी और आईएसआईएस की मौजूदगी पर भी चर्चा की। मोदी ने सेना प्रमुखों और कमांडर्स को साफ किया वह आने वाले समय में नई चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहें।

आगे की तैयारियों की झलक
हर छह माह में यह कंबाइंड कमांडर्स मीटिंग होती है। यूं तो मोदी पहले भी तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मुलाकात कर चुके हैं लेकिन पहला मौका था जब वह वॉर रूम में हो रही इस मीटिंग में पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications