महाराष्ट्र में पीएम मोदी ने 41 हजार करोड़ की परियोजनाएं शुरू की, कांग्रेस पर साधा निशाना

मुंबई। मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे और ठाणे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत की। मोदी ने मंगलवार को मेट्रो लाइन परियोजनाओं और हाउसिंग प्रोजेक्ट योजना की आधारशिला रखी। मोदी ने यहां 41 हजार करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत की है। पीएम मोदी ने कई सभाओं को भी संबोधित किया। इन सभाओं में पीएम मोदी के निशाने पर कांग्रेस और राहुल गांधी रहे।

narendra Modi In Maharashtra Launches 41 000 Crore Metro and other Projects

पीएम मोदी ने कल्‍याण के फडके मैदान में ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो रेलमार्ग-पांच और दहीसर-मीरा भयंदर मेट्रो रेलमार्ग-नौ का शिलान्यास किया। इस मेट्रो परियोजना में करीब 8,416 करोड़ रुपए की लागत आएगी। दहीसर-मीरा भयंदर मेट्रो रेलमार्ग का भी शिलान्यास किया गया। 10.3 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो लाइन पर 6,607 करोड़ खर्च होंगे। हिंजेवाड़ी और शिवाजीनगर के बीच मेट्रो लाइन का शिलान्यास किया गया। 23 किलोमीटर की इस लाइन पर 8,313 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।

ठाणे में पीएम मोदी आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए आवासीय योजनाओं का शुभारंभ किया। नवी मुंबई शहरी नियोजन प्राधिकरण और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की आवासीय योजनाओं के तहत 18,000 करोड़ रुपए की लागत से 89,771 सस्ते घर बनाए जाएंगे।

महत्वपूर्ण मेट्रो गलियारों और हाउसिंग प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने तय किया है कि साल 2022 में, जब देश आजादी का 75 वां पर्व मना रहा हो, तब देश के हर परिवार के पास अपनी पक्की छत हो, अपना पक्का घर हो। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों की तरह से वो काम नहीं करते हैं, वो सभी के लिए काम कर रहे हैं और लगातार करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+