दोस्ती साबित करें मोदी तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास: अहमद पटेल

दूरदर्शन को दिए साक्षात्कार में नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल को अच्छा दोस्त बताया था। हालांकि यह खबर आने के बाद अहमद पटेल ने साफ कर दिया कि 2002 के दंगों के बाद वो कभी मोदी से नहीं मिले। पटेल ने दावा किया है कि अगर मोदी उनसे अपनी दोस्ती साबित करके दिखाते हैं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
अहमद पटेल ने मोदी के दावे को बेबुनियाद और हास्यास्पद करार दिया। एक टीवी चैनल से बात करते हुए पटेल ने कहा कि मैं ऎसे इंसान से खुद की नजदीकी से साफ इन्कार करता हूं, जो देश को बांटने जा रहा है। अगर यह साबित हो जाए कि मैं मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद कभी उनके घर या दफ्तर गया था तो मैं राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लूंगा।
उन्होंने कहा कि मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद वो उनसे सिर्फ एक बार मिले है। उन्होंने कहा कि 2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल धमाकों के बाद उनकी एयरपोर्ट पर हुई थी। उन्होंने कहा कि जिस आदमी के अपनी ही पार्टी में कोई मित्र नहीं हैं, वह चिर-प्रतिद्वंद्वियों से मित्रता का दावा कर रहा है। अगर वह लालकृष्ण आडवाणी को भोजन पर आमंत्रित नहीं कर सकते, तो वह मुझे कैसे बुला सकते हैं?"












Click it and Unblock the Notifications