मोदी के निजी स्टाफ में ही अधिकारियों का जमावड़ा है
नई दिल्ली। सभी तरफ इस बात की चर्चा है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जब से बने हैं तभी से कैबिनेट से लेकर दफ्तरों में जिन पदों की जरूरत नहीं है उनको खत्म कर दिया जाएगा। लेकिन सच्चाई थोड़ी सी उलट है जो फेसबुक या ट्विटर पर नहीं चमक रही है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट में भले लोग कम हो लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय में खुद प्रधानमंत्री ने अपने प्राइवेट स्टाफ की संख्या कई गुना बढ़ा दी है। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ही सेवा में अच्छी खासी तादाद में अधिकारियों का जमावड़ा लगा रखा है।

इस बात का खुलासा एक आरटीआई से हुआ है। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक नरेंद्र मोदी एक ऐसे पहले प्रधानमंत्री हो गए हैं जिनके पास सबसे ज्यादा पर्सनल स्टाफ है। इस समय पीएमओ मेें पर्सनल स्टाफ (निजी स्टाफ) कैडर में काम करने वाले अधिकारियों की संख्या 64 हो गई है।
वहीं वर्तमान पीएमओं में पर्सनल स्टाफ की तुलना करें पिछले प्रधानमंत्रियों के पीएमओ स्टाफ से तो सच्चाई से और भी पर्दा उठेगा। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह के पीएमओ में पर्सनल स्टाफ की संख्या महज 11 थी। वहीं इससे पीछे जाएं तो पता लगेगा कि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते हुए पीएमओ में पर्सनल स्टाफ की संख्या महज 12 थी।
अटल बिहारी वाजपेयी से पहले प्रधानमंत्री रहे एचडी देवगौड़ा के पीएमओ में पर्सनल स्टाफ की संख्या कुल दो थी।










Click it and Unblock the Notifications