PF खाते की योजना से कर्मचारियों के साथ नहीं होगी धोखाधड़ी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 अक्तूबर को पोर्टेबल पीएफ खाता योजना शुरू कर सकते हैं। अगर पोर्टेबल पीएफ खाता योजना लागू हो गई तो कर्मचारियों को अपने पीएफ खाते में किसी भी गड़बड़ी का झट से पता लग पाएगा। पीएफ खाता का एक यूजर आईडी होगा। अगर कर्मचारी एक कम्पनी से दूसरी कम्पनी में काम करने के लिए जाएंगे तो उन्हें अपना पीएफ खाते के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

epfo

एक ही पीएफ खाते से सारी परेशानी दूर हो जाएगी। जिससे कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट से कम्पनियां छेड़छाड़ ही नहीं कर पाएंगी। यही नहीं इस सुविधा से कर्मचारियों को अपना पीएफ का पैसा समय पर मिल सकेगा। वहीं पल पल की जानकारी भी ली जा सकेगी।

ईपीएफओ के पोर्टल पर हर कर्मचारी की यूजर आईडी होगा। जिससे वह अपने पीएफ खाती की पलपल की जानकारी रख सकेगा। जानकारी के मुताबिक पोर्टेबल पीएफ खाता स्कीम से जांच एजंसियों को कम्पनियों की पीएफ खातों में भूमिका को लेकर पड़ताल की जा सकेगी। अभी फिलहाल जांच करने में भी कई परेशानियां होती हैं। यह पता ही नहीं लग पात कि कम्पनियां पीएफ खाते का लाभ कर्मचारियों को दे रही हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+