जब मोदी को खिलाई उनकी मां ने मिठाई तो इमोशनल हो गईं शरीफ की मां

नई दिल्‍ली। देश के 15वें प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपना कामकाज संभाल लिया। नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शपथ ग्रहण के बाद अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्‍ट शेयर की।

इस पोस्‍ट में उन्‍होंने बताया कि जिस समय वह पाकिस्‍तान के 15वें प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से हाथ मिला रहे थे तो दोनों के बीच क्‍या बात हुई। शरीफ ने उन्‍हें बताया कि कैसे मोदी को देखकर उनकी मां की आंखें भर आई थीं।

नरेंद्र मोदी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि जिस समय वह शपथ ग्रहण के लिए दिल्‍ली आने से पहले जब वह गांधीनगर अपनी मां हीराबेन से मिलने गए थे तो उनकी मां ने उन्‍हें अपने हाथ से मिठाई खिलाई थी।

नवाज शरीफ ने हाथ मिलाते समय नरेंद्र मोदी को बताया कि वह इस्‍लामाबा द में रहते हैं लेकिन हफ्ते में एक बार अपनी मां से मिलने जरूर जाते हैं।

इस बार जब नवाज शरीफ अपनी मां से मिलने गए और जब वह उनके साथ बैठकर खाना खा रहे थे तो उसी समय टीवी पर मोदी की मां के उन्‍हें मिठाई खिलाने वाले विजुअल्‍स ऑन एयर हो रहे थे। उन विजुअल्‍स को देखकर उनकी मां काफी इमोशनल हो गई थीं।

आगे की स्‍लाइड्स में देखिए कैसे नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद गर्मजोशी के साथ नवाज शरीफ का स्‍वागत किया।

मोदी की वजह से हुई शरीफ की मां इमोशनल

नरेंद्र मोदी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि जिस तरह से उनकी मां हीराबेन उन्‍हें अपने हाथ से मिठाई खिलाई थी, उसे देखकर नवाज शरीफ की मां काफी इमोशनल हो गई थीं।

नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया दोस्‍ती का हाथ

नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया दोस्‍ती का हाथ

मोदी की ओर से नवाज शरीफ को जब शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रण भेजा था तो शरीफ ने करीब तीन दिन के बाद इसे मंजूर किया था। लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि यह मोदी के साथ ही साथ भारत की भी एक बड़ी कूटनीतिक विजय है।

तल्‍खी को कम करने की कोशिश

तल्‍खी को कम करने की कोशिश

नवाज शरीफ ने वर्ष 2013 में पाकिस्‍तान के 18वें प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला था तो वहीं नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के 15वें प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला है। दोनों ही देशों को उम्‍मीद है कि अब भारत-पाक के बीच कायम तल्‍खी को कम करने की कोशिशें की जाएंगी।

 नवाज शरीफ का बड़ा संदेश

नवाज शरीफ का बड़ा संदेश

नवाज शरीफ जिस समय पाक से भारत के लिए रवाना हुए थे तो उन्‍होंने कहा था कि वह अमन का पैगाम लेकर भारत जा रहे हैं। शरीफ के मुताबिक वर्ष 1999 में जहां से अटल बिहारी वाजपेई ने रिश्‍तों को छोड़ा था, वह वहीं से रिश्‍तों को आगे बढ़ाने में यकीन रखते हैं।

न रखें नरेंद्र मोदी से ज्‍यादा उम्‍मीदें

न रखें नरेंद्र मोदी से ज्‍यादा उम्‍मीदें

वहीं नवाज शरीफ को संदेश देते हुए संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ में पाकिस्‍तान के राजदूत ने कहा है कि वह नरेंद्र मोदी से ज्‍यादा उम्‍मीदें न रखें।

 भारत को मिलेगा मोस्‍ट फेवर्ड नेशन का दर्जा

भारत को मिलेगा मोस्‍ट फेवर्ड नेशन का दर्जा

वहीं अब नवाज शरीफ भारत की यात्रा पर आ ही गए हैं तो सभी को उम्‍मीदें हैं कि क्‍या इस बार भारत को पाक की ओर से मोस्‍ट फेवर्ड नेशन का दर्जा हासिल हो पाएगा या फिर वह इस बार भी आनाकानी कर जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+