मुरली मनोहर जोशी ने कहा नरेंद्र मोदी सिर्फ भाजपा का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं

murali manohar joshi
केरल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने अपने एक बयान में कहा है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2014 के लिए पार्टी का प्रतिनिधत्‍व कर रहे हैं। मुरली मनोहर ने गुजरात मॉडल को भाजपा का आदर्श मॉडल मानने से भी साफ इंकार कर दिया। कहीं न कहीं मुरली मनोहर की बातों से यह साफ झलकर रहा था कि वो कुछ बातों को लेकर मोदी से सहमत नहीं हैं।

केरल राज्‍य में लोकसभा चुनाव 2014 के लिए भाजपा का चुनाव प्रचार करने आए मुरली मनोहर ने अप्रत्‍यक्ष रूप से नरेंद्र मोदी के असहमति जताई है। संवाददाताओं ने यहां जब उनसे यह सवाल पूछा कि क्‍या केवल नरेंद्र मोदी ही भाजपा से प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार हैं तो मुरली ने उत्‍तर देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ प्रधानमंत्री के रूप में भाजपा का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं। यह जवाब कहीं न कहीं आम जन के मन में संशय की स्थिति उत्‍पन्‍न करने के लिए काफी है। भाजपा से जसवंत सिंह और उनके पुत्र को निकालने की बात को लेकर मुरली मनोहर ने कहा कि जसवंत का मुद्दा कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं था। उस मुद्दे को बड़ी ही सहजता से टाला जा सकता था लेकिन पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने ऐसा नहीं किया जिसका मुझे काफी अफसोस है।

मुरली मनोहर जोशी ने अपने बयान में यह कहना भी नहीं भूले कि पूरे देश में इस समय मोदी की लहर नहीं बल्कि भाजपा की लहर है। जोशी के इन बयानों से एक बात का अंदाजा साफ तरीके से लगाया जा सकता है कि भाजपा के अंदर चल रहा मनो विवाद अभी शांत नहीं हुआ है। दूसरी ओर, जोशी के अचानक इन बयानों से मोदी के पीएम बनने पर भी संशय उठने लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+