मोदी सांप्रदायिकता की राजनीति कर रहे है: नीतीश कुमार

नीतीश ने यह बातें आज मोदी की बिहार यात्रा के संबंध में कही जिसमें मोदी बम ब्लास्ट में मारे गये लोगों को परिजनों से मिलेंगे। नीतीश ने बताया कि उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं, वह हमारे राज्य अतिथि हैं।
मोदी की इस बिहार यात्रा को चुनावी दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, वह आज जदयू के उन मंत्रियों से भी मिल सकते हैं जो अगले चुनाव में उनके साथ आना चाहते हैं, गौर हो कि तीसरे मोर्चे के नेताओं की सभा में भी जदयू के नेता ने मोदी की तारीफ की थी।
बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं, जिन पर भाजपा को जीत की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications