मोदी अगर प्रधानमंत्री बने तो मौत के घाट उतार दिये जाएंगे: मसूद अजहर

मसूद के अलावा आतंकी संगठन जेयूडी चीफ हफीज मोहम्मद सईद ने कहा कि मुस्लिम कभी भी इस बात की अनदेखी नहीं कर सकता कि अहमदाबाद में हुए दंगों के आरोपी होने के बावजूद भी भाजपा ने मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार मोदी पाकिस्तान और थाइलैंड के इस्लामिक आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं। थाइलैंड में डी कंपनी का सलीम उर्फ मुन्ना झींगरा ने अपने पाकिस्तानी आकाओं से कहा है कि वह जिस दिन जेल से बाहर आएगा, मोदी की छुट्टी कर देगा।
सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर उत्तर प्रदेश में मोदी की होने वाली रैलियों में अधिकारियों को खास सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। हालांकि मोदी के पास पहले से ही जेड श्रेणी की सुरक्षा है। फिर भी 27 अक्टूबर को मोदी की पटना रैली वाले दिन हुए बम धमाकों के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदेश में कल वाराणसी में मोदी की रैली होनी है। जिसके बाद बरेली मेरठ, गोरखपुर और लखनऊ में मोदी की रैलियां आयोजित की जा रही हैं।
पटना में हुए ब्लास्ट के बाद मोदी की रैलियों को लेकर राज्य सरकारें भी सतर्क हो गयी हैं। पटना ब्लास्ट के पीछे इंडियन मुजाहिदीन आतंकियों का हाथ था।












Click it and Unblock the Notifications