वडोदरा, अहमदाबाद को मिली सौगात, अब मोदी की दिल्ली से मुलाक़ात

इस रोड शो में पार्टी एक लाख लोगों के भाग लेने की बात कह रही है। इसके लिए बाकायदा फोन करके लोगों को मोदी के स्वागत के लिए लोगों को एयरपोर्ट पहुंचने को कहा जा रहा है। कल नतीजों के बाद से ही मोदी की सभाओं का धुंआधार दौर जारी है। वडोदरा और अहमदाबाद को मोदी ने सबसे पहले शुक्रिया कर जीत की दांस्तां बयां की।
भाजपा दिल्ली प्रदेश महामंत्री जय प्रकाश के अनुसार वे आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से पार्टी कार्यालय पहुंचे। मोदी के स्वागत के लिए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन जनसमूह के साथ उनके स्वागत के लिए वहां पहुंचे थे।
रास्ते में सात जगहों पर मोदी का भव्य स्वागत किया गया। मोदी का रोड शो धौला कुआं, 11 मूर्ति, 3 मूर्ति, अकबर रोड चौक से अकबर रोड, जनपथ रोड, ली मेरिडियन होटल चौक से होते हुए केन्द्रीय कार्यालय 11-अशोक रोड पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर जोरदार आतिशबाजी के साथ ढोल नगाड़े, बैंड बाजे, मिठाइयां, फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिससे 'प्रधानमंत्री' के कार्यक्रम में कोई भी बाधा ना पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications