मोदी ने अपने दुश्मन को भेजा न्यौता, जयराम रमेश को लिखा खत

31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मोदी ने पत्र लिखकर केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश को आमंत्रित किया है। अपने पत्र में मोदी ने उन्हें 'मेरे प्रिय जयरामजी' के नाम से संबोधित करते हुए लिखा है कि ये परियोजना सरकार से संबंधित नहीं है। इसका जिम्मा सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट संभालेगा। 182 मीटर ऊंची बनने वाली सरदार बल्लभ भाई पटेल की ये प्रतिमा अमेरिका में बने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी दोगुनी ऊंची होगी।
मोदी ने रमेशा को लिखा है कि हमारा मानना है कि यह स्थल हमारे महान राष्ट्र की संस्कृति और सामाजिक जीवन के अहम आधार के रूप में जाना जाएगा। ऐसे में अपने मतभेद भूलकर सभी वर्गों के लोगों को इसमें सहयोग देना चाहिए और उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए । जिस त रह की दलील देकर मोदी ने रमेश को पत्र लिखा है उससे निश्चित तौर पर ही जयराम रमेश द्वंद की स्थिति में होंगे। अब देखने वाली बैत होगी कि वो मोदी का न्यौता स्वीकार कर कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications