नरेंद्र मोदी ने पीएम पद का अपमान किया है: कांग्रेस

माकन ने विरोध जताते हुए कहा कि मोदी ने पाक पत्रकार के कहने पर इस बात का विश्वास किया, इसका मतलब यह है कि उन्हें भारतीय पत्रकारों पर विश्वास नहीं है और वह एक झूठी खबर को देश भर में फैला रहे हैं। सच तो यह है कि उनकी हरकतें राष्ट्र विरोधी हैं।
माकन ने कहा कि मोदी ने ऐसे समय में यह स्टेटमेंट दिया है, जब पीएम देश के बाहर है और एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। मोदी के वक्तव्य की कड़ी आलोचना होनी चाहिए। अगर पूरे मामले पर गौर करें तो भारत के प्रधानमंत्री को पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक 'देहाती महिला' कहा था। जिस पर बाद में नवाज मुकर गये।












Click it and Unblock the Notifications