Independence Day Speech: अपने मोबाइल पर कैसे देखें लाल किले से पीएम मोदी का लाइव भाषण

अगर आप किसी वजह से दिल्ली नहीं जा सकते या कहीं दूर हैं तो आप अपने मोबाइल पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा भाषण लाइव सुन सकते हैं।

नई दिल्ली। 15 अगस्त को पूरा देश आजादी का जश्न मनाएगा। राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश की जनता को अपना संदेश देंगे, जिसने सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचेंगे। स्वतंत्रता दिवस के समारोह को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लेकिन... अगर आप किसी वजह से दिल्ली नहीं जा सकते या कहीं दूर हैं तो आप अपने मोबाइल पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा भाषण लाइव सुन सकते हैं। इसके लिए पब्लिक ब्रॉडकास्टर, प्रसार भारती ने गूगल और वीडियो शेयरिंग साइट यूट्यूब के साथ करार किया है।

गूगल में टाइप करना होगा Independence Day

गूगल में टाइप करना होगा Independence Day

डिजिटल पीढ़ी तक पहुंचने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर गूगल प्रधानमंत्री नरेंद्र का भाषण लाइव दिखाएगा। 15 अगस्त को आपको अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप पर गूगल में जाकर केवल Independence Day टाइप करना होगा और आपकी स्क्रीन पर पीएम मोदी का पूरा भाषण लाल किले से लाइव प्रसारित होगा। आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी के लाइव भाषण के लिए दूरदर्शन के यूट्यूब पेज पर जाना पड़ता था, लेकिन इस बार गूगल पर एक सिंपल सर्च आपको खुद दूरदर्शन के लाइव यूट्यूब विंडो पर ले जाएगी।

नमो एप पर मांगे भाषण के लिए विचार

नमो एप पर मांगे भाषण के लिए विचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल की तरह इस बार भी लोगों से अपने भाषण के लिए नरेंद्र मोदी ऐप पर विचार भेजने के लिए कहा है। वहीं, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी देश की जनता के नाम अपना संदेश देंगे। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन से बयान जारी कर जानकारी देते हुए बताया गया है कि मंगलवार को शाम 7 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश का संदेश ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के हिंदी व अंग्रेजी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

अमेरिका में अपनाई गई थी यही प्रक्रिया

अमेरिका में अपनाई गई थी यही प्रक्रिया

गौरतलब है कि गूगल और यूट्यूब के जरिए मोबाइल स्क्रीन पर लाइव प्रसारण की यह प्रक्रिया अमेरिका में वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले भाषण के दौरान भी अपनाई गई थी। मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते चलन के बीच गूगल के जरिए डिजिटल पीढ़ी तक अपनी बात पहुंचाने का यह एक बेहद सशक्त माध्यम माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+