बाड़मेर में तेल रिफाइनरी का उद्घाटन कर बोले मोदी, वसुंधरा के भाग्य में पानी, कांग्रेस के साथ आता है अकाल
बाड़मेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (मंगलवार) राजस्थान के बाड़मेर में HPCL की रिफाइनरी का कार्य शुभारंभ किया। इस दौरान राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि उनकी सरकार विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि ये संकल्प से सिद्धि का समय है और मुझे विश्वाश है आज जो रिफाइनरी का उद्धघाटन हुआ है, 2022 तक इसका कार्य पूर्ण हो जायेगा। इस रिफाइनरी का काम काफी समय से बंद था। इस रिफाइनरी का शिलान्यास उस समय की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 2013 में किया था।

कांग्रेस पर साधा मोदी ने निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ पत्थर गाड़े, जमीन पर कोई का नहीं किया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस जहां आती है, वहां अकाल उसके साथ जाता है। कांग्रेस और अकाल ये जुडवा भाई है। जहां-जहां कांग्रेस जाएगी वहां अकाल साथ-साथ जाता है और वसुंधरा राजे को सेवा करने का मौका मिला है इस सूखी धरती को पानी मिला है।
मोदी ने कहा, भारत की संसद लोकतंत्र का मंदिर है वहां झूठ बोलने के बारे में हम सोच भी नहीं सकते परन्तु जब मैंने पुराने रेल बजट के बारे में जानकारी ली तो मुझे पता चला की रेल बजट में कांग्रेस ने 1,500 से से ज्यादा ऐसी ऐसी योजनाओ की घोषणा कर रखी है जो आज भी केवल कागज़ों में ही लटकी हुई हैं। मोदी ने कहा, संक्रांत के बाद उन्नति अन्तर्निहित होती है, संक्रांत के बाद आज राजस्थान कि धरती पर पूरे देश को ऊर्जावान बनाने के एक मुख्य प्रकल्प का शुभारंभ हो रहा है।

वसुंधरा ने कहा, भाजपा शासन में खोदा गया पहला कुआं
इस दौरान राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य में तेल का पहला कुआं 2005 से 2008 के बीच भाजपा शासन काल में ही खोदा गया था और आज भाजपा शासन काल में ही इतनी बड़ी परियोजना का शुभारम्भ हो रहा है। राजे ने कहा कि इस योजना से राज्य में नौकरियां आएंगी।
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मारवाड़ की धरती तेल के भंडार, लिग्नाइट, सौर ऊर्जा के भंडार हैं, यहां 37,000 करोड़ का अतिरिक्त निवेश हो रहा है। हमने 1 लाख करोड़ के निवेश की योजना बनाई है। रिफाइनरी के बारे में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री का कहा कि इस पर करीब साढ़े 43 हजार करोड़ रुपए की लागत लगेगी, इस रिफाइनरी का काम चार साल में पूरा हो जाएगा। इस रिफाइनरी का काम एचपीसीएल और राजस्थान सरकार का संयुक्त उपक्रम होगा।

कांग्रेस ने कहा दोबारा शुभारंभ का क्या मतलब?
वहीं मोदी के बाड़मेर में रिफाइनरी का कार्य शुभारंभ करने से कांग्रेस खफा है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रिफाइनरी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिख कर बताया था कि सोनिया गांधी 2013 में ही इसका शिलान्यास कर चुकी हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि शिलानय्सा होने के बाद दोबारा किसी विवाद से बचने के लिए भाजपा ने शिलान्यास की जगह ‘कार्य शुभारंभ' नाम का इस्तेमाल किया है। एक ही रिफाइनरी को दोबारा बेचने पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। वहीं इस पूरे मामले पर भाजपा का कहना है कि सोनिया गांधी ने इस रिफाइनरी का उद्घाटन होने के बाद भी कोई काम नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications