शानदार लीडरशिप के लिए मोदी को मिले फिलिप कोटलर अवॉर्ड पर राहुल ने कसा तंज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिलिप कोटलर प्रेजिडेंशल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी पर तंज कसा है। राहुल ने कहा है कि यह पुरस्कार इतना प्रसिद्ध है कि इसकी कोई ज्यूरी तक नहीं है और कभी किसी को दिया भी नहीं गया। अलीगढ़ की एक गुमनाम कंपनी इसको चलाती है और इसमें साझीदार हैं, पतंजलि और रिपब्लिक टीवी।

Narendra Modi honoured with Philip Kotler Presidential award rahul gandhi reaction

फिलिप कोटलर अवॉर्ड पाने वाले मोदी पहले शख्स हैं। देश को शानदार राजनीतिक नेतृत्व, सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान के लिए फिलिप कोटलर प्रेजिडेंशल अवॉर्ड से नवाजा गया है। पीएम मोदी को सोमवार को दिल्ली में यह सम्मान दिया गया।

पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अवॉर्ड देने वाली संस्था ने देश को शानदार नेतृत्व देने के लिए मोदी को यह सम्मान दिया है। संस्था ने जो सर्टिफिकेट उन्हें दिया है। उसमें लिखा है कि भारत की स्वार्थ से परे रहकर सेवा और बेहद उत्साह के साथ काम करने के चलते देश ने आर्थिक, तकनीकी और सामाजिक क्षेत्र में काफी तरक्की की है।

इसमें कहा गया है कि मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान अब नवाचार और मेक इन इंडिया के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी, लेखांकन एवं वित्त जैसे पेशेवर सेवाओं के केंद्रों के रूप में उभरी है। मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की वजह से सामाजिक लाभ और वित्तीय समावेशन के लिए विशिष्ट पहचान संख्या, आधार सहित डिजिटल क्रांति हो सकी।

पुरस्कार किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष को सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया जाता है। पुरस्कार तीन आधार 'पीपुल, प्रॉफिट और प्लानेट' के आधार पर दिया जाता है। इस साल ये मोदी को दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+