10 वर्षों में नरेंद्र मोदी ने देखी सिर्फ तीन फिल्में

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते बॉलीवुड के कुछ कलाकारों की ओर से अपील की गई थी कि वह किसी सेक्युलर उम्मीदवार को ही वोट दें। इस अपील के बाद इंडस्ट्री में मौजूद नरेंद्र मोदी के समर्थक आगे आए और उन्होंने साफ कहा कि वह मोदी के समर्थक हैं और उनके लिए ही वोट करेंगे।
मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह बॉलीवुड के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं। जब वह मुख्यमंत्री बनें तो उनकी मुलाकात इंडस्ट्री के कुछ लोगों से हुई है और वह भी किसी काम की वजह से ही उनसे मिले हैं। नरेंद्र मोदी के मुताबिक हर किसी को अपनी राय जाहिर करने का पूरा हक है।
इस कार्यक्रम में मोदी ने बताया कि उनके पास बॉलीवुड फिल्मों को देखने का समय नहीं है और पिछले 10 वर्षों के दौरान उन्होंने सिर्फ तीन फिल्में देखी हैं। मोदी ने बताया उन्होंने 'पा,' 'ए वेडनसडे' और स्वामी विवेकानंद पर आधारित एक फिल्म देखी है।
मोदी ने बताया कि उन्हें विवेकानंद पर आधारित फिल्म काफी पसंद आई थी क्योंकि इसमें देश के युवाओं के लिए काफी अच्छा संदेश दिया गया था। नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम में अपने डेली रुटीन के बारे में भी बताया। मोदी सुबह पांच बजे उठ जाते हैं और पूरे दिन में वह सिर्फ तीन या साढ़े तीन घंटे की ही नींद लेते हैं।
मोदी के मुताबिक वह वर्काल्हिक हैं और खाली नहीं बैठ सकते हैं। मोदी की मानें तो उन्हें खुद को किसी न किसी काम में व्यस्त रखना काफी अच्छा लगता है। उनके लिए उनका काम ही आराम पाने का सबसे अच्छा जरिया है।
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications