हरियाणा में PM मोदी की हुंकार, कहा- जनता का प्यार सूद समेत लौटाऊंगा
कैथल। अभी स्वतंत्रता दिवस पर पीएम की स्पीच की गूंज कम नहीं हुई थी कि उन्होंने एक बार फिर मंच से 'विकास' की गर्जना कर देश को नया संदेश दे दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा में बीजेपी की कैथल में थे।

- मोदी ने हरियाणा की जनता से राज्य के विकास का वादा किया। मोदी ने कहा कि विकास करके जनता के प्यार को लौटाऊंगा। सभा में मौजूद भीड़ को देखते हुए मोदी ने कहा कि ये भीड़ इस बात का संकेत देती है कि देश की जनता को विकास चाहिए तो कठिन कदमों को स्वीकारना होगा।
- किसानों की दुर्दशा पर मोदी ने कहा कि किसान देश का भंडार तो भरते हैं लेकिन उनका घर खाली रहता है। हमें देश को इस दिशा में ले जाना है कि देश के भंडार भी भरें और किसान का घर भी दिल खोलकर भरे जाएं।
- पीएम मोदी ने बताया कि आपके आधार पर हमने आधारभूत ढांचे पर ध्यान दिया और ढांचा भी ऐसा कि वो पिछले दशक व पुराने जैसा न हो। बहुत तेजी से गांवों को अच्छी शिक्षा , ब्रांडबैंड कनेक्टवेटी मिले।
- हरियाणा के इतिहास का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि ''गीता की रचना युद्ध की भूमि से हुई है। कुरुक्षेत्र की धरती से शांति का संदेश दिया गया। हरियाणा की धरती पर मुझे आने का सौभाग्य मिला। आपने जो प्यार दिया है, उसे सूद समेत लौटाऊंगा।''
- जानकारों का कहना है कि कैथल में रैली में मोदी की मौजूदगी इस मायने में अहम है कि इसी साल हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। गौरतलब है कि सीएम भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ कांग्रेस में बगावत की बयार चल रही है। ऐसे में पार्टी किसी भी कमी को विरोधियों की ताकत नहीं बनने देना चाहती।












Click it and Unblock the Notifications