मोदी का प्लान तैयार, पहले 2 साल सुधार फिर 3 साल विकास

मोदी सरकार का मानना है कि पहले दो साल में निवेशकों का विश्वास दोबारा से सरकार की नीतियों में कायम करना होगा। इसके लिए अहम कदम उठाने होंगे। इकॉनमी को मजबूत करने और घाटा कम करने पर ध्यान देना होगा।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार का जोर लोकलुभावन या जल्द उपायों की जगह विरासत में मिली लड़खड़ाती इकॉनमी को सुधारने की ठोस योजनाओं पर होगा। देश का तात्कालिक इकनॉमी की बात करें तो रुपये की हालत खराब हैं। अर्थव्यवस्था गड़बड़ाई हुई हैं। सरकार के सामने गंभीर चुनौतियां हैं। ऐसे में मोदी सरकार अगले दो सालों में बिजनेस सेंटिमेंट सुधारने की दिशा में काम करेगी। जबकि बाकी के 3 साल में एनडीए सरकार विकास पर फोकल करने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications