मोदी सरकार बढ़ा सकती है हज कोटा, सऊदी अरब से जल्द होगी बात

नई दिल्ली। हज के कोटे में बढ़ोतरी के लिए भारत सरकार जल्द ही सऊदी अरब के साथ वार्ता करने वाली है। अगले साल जनवरी में सऊदी अरब के साथ हज को लेकर होने वाले द्विपक्षीय समझौते के दौरान सरकार हज के कोटे को बढ़ने के लिए सऊदी अरब से मांग कर सकती है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार शाम को इस बात का खुलासा किया।

मोदी सरकार बढ़ा सकती है हज कोटा, सऊदी अरब से जल्द होगी बात

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जनवरी के पहले हफ्ते में सऊदी अरब की सरकार के साथ द्विपक्षीय समझौता होगा, जहां हम सऊदी अरब सरकार से आग्रह करेंगे कि भारत के हज कोटे में बढ़ोतरी की जाए। हज के कोटे में बढ़ोतरी को लेकर नकवी ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि हज कोटे में ज्यादा से ज्यादा बढ़ोतरी हो। उन्होंने कहा यह फैसला सऊदी अरब को करना है कि हज कोटे में कितने की बढ़ोतरी होनी है।

नकवी ने आगे कहा कि हज- 2018 के लिए निजी टूर ऑपरेटरों के कोटे में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी, हालांकि नई हज नीति तैयार करने वाली विशेषज्ञ समिति ने निजी टूर ऑपरेटरों के कोटे में बढ़ोतरी की सिफारिश की थी और सुप्रीम कोर्ट के 2012 के एक फैसले में इस कोटे में बढ़ोतरी की बात की गई थी।

इस साल जनवरी में सऊदी अरब भारत का हज कोटा 1.36 लाख से 1.70 लाख कर चुका है। नकवी ने बताया कि इस साल हज के लिए अभी तक 30 हजार ऑनलाइन और 3 हजार ऑफलाइन आवेदन हुए। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 दिसंबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+