कोसी बाढ़: Bihar सरकार ने दिया जबरन खाली कराने का आदेश

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम जीतनराम मांझी को फोन कर बिहार में बाढ़ के खतरे की जानकारी ली। मांझी ने हालात तथा लोगों की सुरक्षा के लिए उठा जा रहे कदमों की जानकारी गृहमंत्री को दे दी है।
पढ़ें- कोसी को कोसने वाले पए़ें यह लेख
गृह मंत्रालय ने जारी बयान में कहा है, गृह मंत्री ने प्रभावित लोगों के बचाव व राहत कार्य के लिए केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन मुख्यमंत्री को दिया है। सिंह ने मांझी को बताया कि एनडीआरएफ दल पहले ही उन इलाकों को भेज दिए गए हैं जहां कोसी नदी के खतरे के निशान से उपर चढने की संभावना है।
मंत्रिमंडल सचिव अजित सेठ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति की आपात बैठक में बीते दिन ज़ोरों पर रणनीतियां बनीं जिसमें हालात की समीक्षा करने के बाद नेपाल में कुछ विशेषज्ञ तथा बिहार में एनडीआरएफ की 15 टीम भेजने का फैसला लिया गया। हालांकि अब शासन-प्रशासन की नज़र बिहार के बिगड़ते हालातों पर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications