नमो सरकार का 8 जुलाई को रेल बजट, 10 जुलाई को आम बजट

देश के आम जनों को मोदी सरकार से काफी उम्मीदें हैं। नरेंद्र मोदी भी इस बात को भली-भांति समझते हैं कि जिस जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बिठाया है उसे मंहगाई से निजात दिलाना ही पड़ेगा अन्यथा वर्ष 2019 का लोकसभा भाजपा के लिए खतरा साबित हो सकता है।
माना जा रहा है कि मोदी सरकार का ध्यान बजट में अर्थव्यवस्था सुधारने पर होगा. लेकिन जनता के लिए मोदी सरकार के पिटारे से क्या निकलेगा यह तो 10 जुलाई को आम बजट के वक्त ही पता चलेगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली आम बजट पेश करेंगे। लोग महंगाई कम करने की उम्मीदों के साथ बजट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टैक्स देने वाले लोगों को भी उनसे काफी उम्मीदें हैं। अब देखना यह है कि वह लोगों की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications