कांग्रेस को नेता विपक्ष का पद ना देने पर अड़ी भाजपा, कहा जरूरत पड़ी तो कोर्ट में देंगे जवाब

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने कहा था कि अगर उसे विपक्ष के नेता का पद नहीं मिलता है तो वह इस मसले में मदद के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। इस पर मोदी सरकार भी कांग्रेस को कोर्ट में जवाब देने के लिए तैयार हो गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि विपक्ष का पद पाना उनकी पार्टी का अधिकार है। यह अधिकार कांग्रेस को मिलना ही चाहिए। कांग्रेस को लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद मिले या नहीं, इसका फैसला लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को करना है।
पढ़ें- बहुमत का 'स्वाद' तो चखना पड़ेगा
इस मसले पर भाजपा कहती रही है कि जब जनता ने कांग्रेस को उस काबिल ही नहीं समझा है तो फिर वह विपक्ष के नेता के पद का दावा क्यों कर रही है। गौरतलब है कि विपक्ष के नेता का पद पाने के लिए किसी भी पार्टी के पास कम से कम 55 सीटें होनी चाहिए। कांग्रेस के पास केवल 44 सीटें हैं, इस कारण से मोदी सरकार कांगेस को विपक्ष के नेता का पद नहीं देना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications