ईरान यात्रा के लिए रवाना पीएम मोदी, जानिए क्या होगी प्राथमिकताएं
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ईरान की अपनी दो दिवसीय सरकारी यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा है कि ''मैं, राष्ट्रपति रूहानी के निमंत्रण पर आज और कल ईरान की अपनी यात्रा के लिए बहुत उत्सुक हूं। पहली बार पीएम आवास आयीं मां को मोदी ने कराई घर की सैर, तस्वीरें

भारत और ईरान के मध्य सभ्यतामूलक संबंध हैं और दोनों देशों के शांति, सुरक्षा, स्थिरता और क्षेत्र की समृद्धि में साझा हित हैं। राष्ट्रपति रूहानी और ईरान के माननीय सर्वोच्च नेता के साथ आयोजित बैठकों से हमारी सामरिक भागीदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि संपर्क, व्यापार, निवेश, ऊर्जा साझेदारी, संस्कृति और लोगों के मध्य संबंधों को बढ़ाना हमारी प्राथमिकता होगी। मैं अपनी इस यात्रा के दौरान चाबहार समझौते के निष्कर्ष के लिए भी तत्पर हूं।
मैं तेहरान के गुरुद्वारे में जाऊंगा, और 'भारत एवं ईरान संबंधों का पुनरावलोकन और संभावना' पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करुंगा।"












Click it and Unblock the Notifications