तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पीओके, 'एक्रॉस द लाइन' है
नई दिल्ली। पूरा जम्मू-कश्मीर इस समय पानी में डूबा हुआ है। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी हालात काफी खराब हो रखे हैं।

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब रविवार को बाढ़ ग्रस्त इलाकों के दौरे पर पहुंचे तो वहां पर उन्होंने जो कुछ भी कहा वह सुर्खियों में आ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस दौरे पर जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके को 'एक्रॉस द लाइन,' कहकर संबोधित कर दिया तो विवाद पैदा हो गया।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बाढ़ प्रभावित पाक अधिकृत कश्मीर में राहत कार्यों को चलाने के लिए पाकिस्तान को हर संभव सहायता देने की पेशकश की।
इसके बाद भारत सरकार ने मदद के लिए एक चिट्ठी भी लिखी जिसमें पीओके के बजाय 'एक्रॉस द लाइन ऑफ कंट्रोल' लिखा था जिससे विवाद पैदा हो गया है।
मोदी की तरफ से पाक को मदद देने के ऐलान के बाद पीएमओ की ओर से एक चिट्ठी लिखी गई। इस चिट्ठी में पीएमओ की ओर से पीओके को पीओके की जगह 'एक्रॉस द लाइन,' लिख डाला जबकि मोदी ने पीओके कहा था।
गौरतलब है कि भारत अभी तक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को पीओके ही कहता रहा है, प्रधानमंत्री मोदी की चिट्ठी में नए शब्द के बाद विवाद पैदा हो सकता है।
सूत्रों के अनुसार हालांकि पीएमओ ने सफाई देते हुए कहा कि बाढ़ सिर्फ पीओके में ही नहीं उत्तरी पाकिस्तान में भी आई है, जो सिर्फ पीओके कहना सही नहीं होता। इसी वजह से चिट्ठी में एलओसी लिखा गया।












Click it and Unblock the Notifications