सोनिया ने उड़ाया गुजरात मॉडल का मजाक, मोदी बोले हो जाए खुली बहस

sonia gandhi
नयी दिल्ली। 16वीं लोकसभा चुनाव का छठा दौर भी खत्म हो चुका है। चुनाव अपने आखिरी दौर में है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी बनाम यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के बीच की जुबानी जंग और रफ्तार पकड़ती जा रही है।

कईओं बार दोनों ने एक दूसरे पर प्रहार किया है। ताजा मामला गुजरात का है, जहां सोनिया ने मोदी के विकास मॉडल की खिल्ली उड़ाई थी। सोनिया के मजाक पर मोदी ने पलटवार करते हुए उन्हें झूठा बता दिया।

आने वाले तीन चरणों के मतदान में देश के 194 सीटों पर मतदान अभी बाकी है, ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के पास पाने के लिए बहुत कुछ बचा है। यानी देश की दो सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी के लिए हासिल करने के लिए अभी भी बहुत कुछ बचा है और तबतक इसके लिए राजनीतिक दायरे में रहकर पार्टियां हर हथकंडे अपना रही है।

मोदी अपने भाषणों में अपने गुजरात मृडल को हथियार बनाकर कांग्रेस पर प्रहार कर ते रहते है। लेकिन गुजरात के वलसाड में रैली में सोनिया ने मोदी के ही हथियार से उनपर हमला कर दिया। सोनिया मजाक उड़ाते हुए कहा कि गुजरात मॉडल के जरिए आंकड़ों की कलाकारी से भ्रम का जाल फैलाया गया है। इसके जवाब में वड़ोदरा में नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस भयभीत है। मैदान में मैडम आ जाए तब सब दिख जाएगा। उन्होंने सोनिया को खुली बहस की चुनौती दी और कहा कि वो विकास के मुद्दे पर मुझ से सार्वजनिक तौर पर बहस करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+