जानिए क्या है मोदी का V और 8 का कनेक्शन?

narendra modi
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव से कई महीनों पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित कर दिया। भाजपा को उम्मीद है कि मोदी उसे दिल्ली की कुर्सी दिलाएंगे। भाजपा मोदी के साथ जीत को जोड़कर देख रही है तो आपको बनाएं भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ "वी" शब्द और अंक 8 का बेजोड़ कनेक्शन क्या है?

सबसे पहले मोदी और अंग्रेजी के अक्षर V की बात करते है। हलांकि इसे मात्र संयोग ही माना जाएगा कि मोदी का जन्म गुजरात के वडनगर में हुआ, जिसका शुरूआती शब्द "वी" है। जब मोदी ने अपने सियासी पारी की शुरूआत की तो उनके चुनाव क्षेत्र का नाम भी इत्तेफाक से "वी" से शुरू वड़ोदरा। अब जब कि मोदी राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश कर चुके है तो उन्होंने दो जगहों से चुनाव लड़ने का फैसला किया। पहला वड़ोदरा और दूसरा वाराणसी। दोनों की जगहों के नाम की शुरुआत V से होती है। मोदी के साथ वी अक्षक का कनेक्शन सालों से चल रहा है। मोदी भी हमेशा "वी" (विक्ट्री) का इशारा करते हैं।

पढें-इस रिंग में सिर्फ मोदी-केजरीवाल की फाइट, राहुल की नो एंट्री

अब बात मोदी के 8 कनेक्शन की करते है। न्यूमोरोलॉजी की भाषा मे नरेंद्र का अंक जोड़ 8 है। वडनगर जहां की मोदी का जन्म हुआ उसका भी अंक जोड़ 8 है। मोदी ने जहां से पहली बार चुनाव लड़ा वडोडरा उसका भी अंक जोड़ 8 है और अब जब मोदी वाराणसी और वडोदरा से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे है तो उसका भी अंक जोड़ आठ ही बैठता है। जिस जिले में उनका जन्म हुआ, उस मेहसाना जिले का अंक जोड़ भी आठ ही है।

मोदी ने वाराणसी में जब मोदी ने नामांकन दाखिल किया तो इस दिन की तारीख, महीना और वर्ष का अंक जोड़ भी आठ ही बैठता है। अब इसे संयोग कहा जाए या मोदी के रणनीति का हिस्सा। ऐसे में कह सकते है कि मोदी के साथ 8 और वी का कनेक्शन उसकी सफलता की निशानी है। अंक ज्योतिष भी मानते है कि 8 अंक वाले पुरुष तेज दिमाग और जूझारु प्रवृति के होते है जो कि मोदी में विद्य़मान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+