मुख्‍यमंत्री के रूप में मोदी के 12 साल पूरे

Narendra Modi
अहमदाबाद। भारत में विकास की एक नई पहचान बन चुके नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उन्‍होने न सिर्फ गुजरात के विकास मॉडल का प्रचार प्रसार किया बल्कि भाजपा की तरफ से आने वाले 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार भी घोषित किये गये।

गुजरात सरकार की तरफ से जारी की गई रिलीज में कहा गया है कि मुख्‍यमंत्री के तौर पर मोदी ने गुजरात में अपने कार्यकाल का एक रिकॉर्ड बनाया है। मोदी ने अपने पूर्ववर्ती केशू भाई पटेल से यह जिम्‍मेदारी ली और आज तक इस पर कायम हैं। मोदी अपने जीवन के प्रारम्‍भ में एक चाय विक्रेता का काम करते थे। उन्‍होने एक प्रचारक के रूप में आरएसएस ज्‍वाइन किया। जिसके बाद भाजपा में शामिल हो गये।

इसके अलावा गुजरात में हुए दंगों में लगभग एक हजार लोग मारे गये थे, जो कि मोदी के कार्यकाल पर एक धब्‍बा है। इन दंगों में मोदी भी आरोपित थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई विशेष जांच समिति ने उन्‍हें निर्दोष करार दे दिया। वहीं 2002 के बाद राज्‍य में दंगें नहीं हुए। मोदी ने अपने कार्यकाल में साबित कर दिया है कि चुनौतियां लेकर उन्‍हें कैसे पूरा करते हैं? आज गुजरात पूरे देश के लिए विकास का इंजन बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+