मोदी 2.0 कैबिनेट: मोदी मंत्रिमंडल में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, इन्हें मिली जगह
नई दिल्ली, जुलाई 07: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में आज बड़े पैमाने पर विस्तार और फेरबदल किया गया। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान यह पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार है, जिसमें 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इससे पहले बुधवार को मोदी सरकार के एक दर्जन मौजूदा मंत्रियों ने इस्तीफा भी दिया। आईये जानते हैं उन नये महिला चेहरों के बारे में, जिन्हें आज कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई। दिल्ली से बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी, उडुपी चिकमगलूर से सांसद शोभा करंदलाजे, सूरत से बीजेपी सांसद दर्शना जरदोष, झारखंड के कोडरमा से बीजेपी सांसद अन्नपूर्णा देवी, त्रिपुरा वेस्ट से बीजेपी सांसद प्रतिमा भौमिक, महाराष्ट्र के ही दिन्डोरी से सांसद भारती पवार और सहयोगी दलों में अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल वे महिला सांसद हैं जिन्हें मोदी मंत्रीमंडल में जगह मिली है।
Recommended Video

अनुप्रिया पटेल
अनुप्रिया पटेल सोन लाल पटेल की बेटी हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में 'अपना दल' राजनीतिक पार्टी की स्थापना की थी। ये मिर्जापुर निर्वाचन क्षेत्र से साल 2014 में लोकसभा के लिए चुनी गई। अनुप्रिया इससे पहले 2012 में वाराणसी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाली विधानसभा सीट रोहनिया से विधायक चुनी गई थीं। 2014 में इन्होंने भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद भी संभाला। अब मोदी कैबिनेट में इन्हें फिर जगह मिली है।
मीनाक्षी लेखी
2014 में नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के अजय माकन को भारी मतों से हराने वाली मीनाक्षी लेखी प्रधानमंत्री निवास समेत कई सड़कों के नाम बदलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। मीनाक्षी सुप्रीम कोर्ट की जानी-मानी वकील हैं। बतौर अधिवक्ता इन्होंने महिला मुद्दों खासतौर पर घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद और आर्म्ड् फोर्सेज में महिलाओं के लिए स्थाई कमीशन जैसे मुद्दे कोर्ट में उठाये। मीनाक्षी लेखी को बीजेपी में लाने वाले नितिन गडकरी हैं।
शोभा करांदलाजे
कर्नाटक के उडुप्पी-चिकमंगलुरु से सांसद शोभा करांदलाजे दूसरी बार सांसद चुनी गई हैं। ये कर्नाटक भाजपा की महासचिव भी हैं। इससे पहले कर्नाटक सरकार में बतौर मंत्री पावर, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति जैसे विभाग संभाल चुकी हैं।
डॉ भारती प्रवीण पवार
डॉ भारती प्रवीण पवार डिंडोरी से बीजपी सांसद हैं। 1978 में जन्मी भारती पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने पहली बार 2019 में लोकसभा का चुनाव जीता। उन्होंने सर्जरी में MBBS किया है, और जनसेवा में आने से पहले स्थापित डॉक्टर थीं।
दर्शना विक्रम
दर्शना विक्रम सूरत से सांसद हैं और तीसरी बार लोकसभा के लिए चुनी गईं है। इन्होंने सूरत नगर निगम की पार्षद के तौर पर भी काम किया है। वे काफी लंबे वक्त से बीजेप में सक्रिय हैं।
अन्नपूर्णा देवी
अन्नपूर्णा देवी कोडरमा से सांसद हैं और पिछले लोकसभा चुनाव में पहली बार सांसद चुनी गईं। इन्होंने इतिहास में मास्टर्स की डिग्री हासिल की और महज 30 साल की उम्र में बिहार सरकार में खनन विभाग का मंत्रालय संभाला। झारखंड सरकार में बतौर मंत्री इन्होंने सिंचाई, महिला एवं बाल विकास जैसे कई विभाग संभाले।
प्रतिमा भौमिक
प्रतिमा भौमिक अगरतला की रहनेवाली हैं। त्रिपुरा वेस्ट से पहली बार सांसद चुनी गई हैं। प्रतिमा एक बहुत ही सामान्य परिवार से आती हैं, और खेती-बारी से इनके परिवार का गुजारा चलता है। इन्हें प्रशासनिक अनुभव ज्यादा नहीं है, लेकिन जनसेवा के कार्यों में आगे रहती हैं। पूर्वोत्तर राज्यों के प्रतिनिधि के तौर पर उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: 3 देशों के 8 पुलिस अफसरों ने बचाई भारतीय कर्नल की फैमिली, मालदीव के मो. नाजिम ने लगाई जान की बाजी












Click it and Unblock the Notifications