Modi Cabinet Reshuffle: मनसुख मंडाविया नए स्वास्थ्य मंत्री, अमित शाह को मिला सहकारिता मंत्रालय
2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी कैबिनेट का पहला बड़ा विस्तार और मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे।
नई दिल्ली, 7 जुलाई: 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी कैबिनेट का पहला बड़ा विस्तार और मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है। पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम शाम 6 बजे से हुआ, जिसमें 43 नए मंत्रियों ने शपथ ली। ज्योतिरादित्य सिंधिया, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर सहित कई मंत्रियों ने पद की शपथ ली है। इसके बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। पढ़िए, पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार से जुड़ा हर अपडेट।
Recommended Video
Modi govt cabinet expansion: टीम मोदी में15 cabinet, 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ | वनइंडिया हिंदी

लाइव अपडेट:-
LIVE Feed
केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे जो जिम्मेदारी प्रदान की है, मैं दिल की गहराईयों से उनके प्रति कृतज्ञ हूं। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं उनकी आशाओं पर खरा उतर पाऊं।
अनुप्रिया सिंह पटेल ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि पोर्टफोलियो प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है। वे जिसको भी जिस योग्य समझेंगे उसे कोई न कोई जिम्मेदारी जरूर देंगे। प्रधानमंत्री मुझे जो भी पोर्टफोलियो सौपेंगे मैं उसके दायित्व के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश करूंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं आज शपथ लेने वाले सभी सहयोगियों को बधाई देता हूं और उनके मंत्री कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए काम करना जारी रखेंगे।
I congratulate all the colleagues who have taken oath today and wish them the very best for their ministerial tenure. We will continue working to fulfil aspirations of the people and build a strong and prosperous India. #Govt4Growth pic.twitter.com/AVz9vL77bO
— Narendra Modi (@narendramodi) July 7, 2021
केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेने के बाद रामचंद्र प्रसाद सिंह, JDU ने कहा कि केंद्र में हम NDA का हिस्सा हैं और इसमें भाजपा को बहुमत है। ये प्रधानमंत्री की उदारता है कि उन्होंने सब लोगों को साथ रखा है। हमारी यहां हिस्सेदारी हो गई है, अब हमारी केंद्र और प्रदेश में मजबूती से सरकार चलेगी।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications