Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किसानों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नई MSP पॉलिसी को कैबिनेट ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने किसानों की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय करने के लिए नई कृषि खरीद नीति को मंजूरी दे दी है। इस नीति के तहत अगर बाजार मूल्‍य सरकार की ओर से तय की गई कीमत से नीचे चला जाता है तो भी किसानों को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (एमएसपी) को सुनिश्चित करेगी।

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नई MSP पॉलिसी को कैबिनेट की मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में नई कृषि खरीद नीति को मंजूरी प्रदान की गई। केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले का सीधा असर किसानों पर होगा। केंद्र सरकार की ओर से 22 फसलों के एमएसपी में बड़ी बढ़ोतरी करने के बाद अब नई कृषि खरीद नीति को मंजूरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने एथेनॉल के दाम भी 25 फीसदी बढ़ाने को भी अपनी मंजूरी प्रदान की है। नई कृषि खरीद नीति को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसका लाभ अधिकांश किसानों को मिलेगा।

मोदी सरकार लगातार किसानों को लेकर नए-नए फैसले ले रही है। इस नीति को मंजूरी के पीछे भी सरकार की मंशा यही है। इससे पहले जुलाई में सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 200 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया था। सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है जब दाम गिरने से किसान परेशान थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+