राहुल गांधी बोले- शिष्य मोदी ने गुरु आडवाणी को जूता मारकर स्टेज से उतारा

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये विचार धारा की लड़ाई है। जहां भी जाते हैं पीएम वहां किसी ना किसी की बुराई करते हैं। मोदी जी के गुरु कौन हैं। आडवाणी जी। शिष्य गुरु के सामने हाथ भी नहीं जोड़ता। स्टेज से उठा कर फेंक दिया आडवाणी जी को। जूता मार के आडवाणी जी को उतारा स्टेज से और हिन्दू धर्म की बात करते हैं। हिन्दू धर्म में कहां लिखा है कि लोगों को मारना चाहिए। राहुल गांधी ने यह बयान महाराष्‍ट्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया।

राहुल गांधी बोले- शिष्य मोदी ने गुरु आडवाणी को जूता मारकर स्टेज से उतारा

उन्होंने कहा, '2019 का चुनाव विचारधाराओं की लड़ाई है। कांग्रेस की विचारधारा भाईचारा, प्रेम मोदी के नफरत, क्रोध और विभाजनकारी विचारधारा पर जीत हासिल करेगी।' राहुल ने कहा कि 2019 का चुनाव विचारधाराओं की लड़ाई है और कांग्रेस की विचारधारा भाईचारा, प्रेम और सौहार्द्र मोदी के नफरत, क्रोध और विभाजनकारी विचारधारा पर जीत हासिल करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो गरीब परिवारों को न्यूनतम आय के तौर पर हर साल 72,000 रुपये दिए जाएंगे, जिससे करीब 25 करोड़ लोगों को फायदा होगा।

इस कदम को उन्होंने गरीबी पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' बताया है। राहुल गांधी कहा ने कहा कि सभी पक्षकारों से विचार विमर्श के बाद घोषणापत्र तैयार किया गया है। न्याय योजना को लागू करने के लिए मध्यम वर्ग पर आयकर नहीं लगाया जाएगा और आयकर को नहीं बढ़ाया जाएगा। अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो इस योजना में हर साल गरीब लोगों के बैंक खातों में 72,000 रुपये जमा कराए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+