सेवा ही सगंठन कार्यक्रम से पहले बोले मोदी, भाजपा कार्यकर्ता दिन रात काम कर रहे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भाजपा के 'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता लॉकडाउन के दौरान किए अपने कामों को पार्टी आलाकमान के सामने रखेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं से नमो एप और भाजपा के सभी डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम से पहले मोदी ने इसके लेकर कहा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र की सेवा करना सबसे पहले आता है। इन चुनौतीपूर्ण समय में हमारे कार्यकर्ता पूरे भारत में जरूरतमंदों को मदद करने के लिए अनथक प्रयास कर रहे हैं। आज शाम 4:30 बजे सेवा ही संगठन की बातचीत के दौरान इन कार्यों और आगे के तरीके पर चर्चा करेंगे।
भाजपा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अरुण सिंह ने आज बताया है कि भाजपा की प्रदेश इकाई अपने कामों की जानकारी देते हुए प्रेजेंटेशन देंगे। इसे नमो ऐप और दूसरे डिडिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोदी के अलावा भाजपा के दूसरे सीनियर नेता भी इसमें शामिल होंगे। बता दें कि कोरोना और लॉकडाउन के दौरान भी भाजपा नेता प्रचार और रैलिया करते रहे हैं। कुछ समय पहले भाजपा के नेताओं ने डिजिटल रैलियां की थीं।












Click it and Unblock the Notifications