आयोग ने तो एक बच्चे को मां से दूर करने की कोशिश की: मोदी
Must See: तस्वीरों में देखें भाजपा की जीत का जश्न
जिसके बारे में बात करते हुए मोदी ने शनिवार को कहा कि इस पवित्र नगरी में उन्हें बोलने से रोके जाने और निर्वाचन आयोग द्वारा यहां चुनावी सभा करने से रोके जाने के बावजूद लोगों ने उन्हें वोट दिया। निर्वाचन आयोग की तरफ परोक्ष इशारा करते हुए मोदी ने कहा, "मुझे वाराणसी में अपने लोगों से बात करने से भी रोका गया और उन्होंने मेरी चुप्पी पर मुहर लगा दी। यही नहीं उन्होंने एक बेटे को उसकी मां( गंगा मां) से दूर रखने की भरपूर कोशिश की।
गौरतलब है कि चुनाव के दौरान वाराणसी के संवेदनशील बेनियाबाग इलाके में मोदी की सभा को आयोग ने अनुमति नहीं दी थी। दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लेने के बाद मोदी ने कहा कि चुने जाने के बाद वह 'वाराणसी का बेटा हो गए हैं और इस बेटे का सबसे पहले काम होगा कि बनारस का विकास हो। उसकी गंगा मां मैली ना रहे।
मोदी ने काशी की जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि जो भरोसा आपलोगों ने मुझ पर जताया है उसे मैं टूटने नहीं दूंगा। नरेंद्र मोदी ने गंगा आरती में शामिल होने के बाद कहा कि काशी को आध्यात्मिक पहचान दिलाए बिना भारत जगतगुरू नहीं बन सकता है। मोदी ने काशीवासियों से काशी को विश्वस्तरीय बनाने में मदद करने की अपील भी की। मोदी ने गंगा आरती में शामिल होने के बाद वहां मौजूद हजारों लोगों को सम्बोधित किया। मोदी ने कहा, "गंगा मां की सेवा करने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता। लगता है मेरी नियति में मां की सेवा करना लिखा है।"
बनारस संसदीय सीट से चुनाव जीतने के बाद पहली बार शहर पहुंचे मोदी ने कहा कि काशी की सेवा करना और स्वच्छ रखना आप सबकी जिम्मेदारी है। काशी के बुनकरों, हैंडीक्राफ्ट उद्योग और साड़ी उद्योग को पूरे विश्व में एक पहचान दिलानी है और यह आपके सहयोग के बिना नहीं हो सकता।
मोदी ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी गैर कांग्रेसी सरकार को पूर्ण बहुमत मिला है। आप सभी ने जो प्यार और सम्मान दिया है, उसे लौटाने की पूरी कोशिश करूंगा।













Click it and Unblock the Notifications