Must See: तस्वीरों में देखें भाजपा की जीत का जश्न
नई दिल्ली| लोकसभा चुनाव की मतगणना के रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़त को देखते हुए पार्टी की ऐतिहासिक जीत की उम्मीद से उत्साहित कार्यकर्ता शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर ढोल-नगाड़े बजाते, जीत के नारे लगाते, पटाखे जलाते और लड्ड बांटते देखे गए। पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के पोस्टर हाथों में ले, पार्टी के भगवा टोपी पहनकर कार्यकर्ताओं की भीड़ ने 'हर हर मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे हैं।
भाजपा कार्यालय पर सुबह से डेरा डाले पत्रकारों और तैनात पुलिसकर्मियों सहित पार्टी समर्थकों की भीड़ के बीच लड्डुओं के सैकड़ों डिब्बे बांटे गए।पार्टी मुख्यालय पर हर तरफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और पार्टी के ध्वज लहरा रहे हैं और बैकग्राउंड में मोदी की प्रशंसा के गीत बज रहे हैं।
पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके से पार्टी की जीत का जश्न मनाने मुख्यालय पहुंचे 24 वर्षीय मनीष बत्रा ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक घटना है। पार्टी ने कभी इतनी ज्यादा सीटें नहीं जीतीं, इसका श्रेय मोदी को जाता है। आखिरकार मेहनत रंग लाई।" वाकई में अच्छे दिन आने वाले हैं।
एक नजर नीचे की तस्वीरों पर...

खुश है कार्यकर्ता
तस्वीर देखकर आपको भाजपाईयों की खुशी का अंदाजा हो गया होगा।

अहमदाबाद में आरती
यह नजारा अहमदाबाद का है जहां मोदी के लिए पूजा की जा रही है। यह तस्वीर चुनावी नतीजे आने के ठीक पहले की है।

बन रहे हैं लड्डू
भाजपा को अपनी जीत का एहसास शायद पहले से ही हो गया था इसलिए पार्टी मुख्यालय में लड्डू बनाने का आर्डर पहले से ही दे दिया गया था।

बैंगलुरू में भी नमो-नमो..
बैंगलुरू में भी जमकर हुआ नमो-नमो

मजार पर भी मांगी गया दुआ..
पटना में भी भाजपाईयों ने मोदी के लिए मांगी है दुआ जो कि अब रंग लाती दिख रही है।

कांग्रेस का सफाया
एक दशक से सत्ता पर काबिज कांग्रेस का सफाया कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की।

इतिहास बनाया
भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में जहां एक तरफ जीत का इतिहास बनाया है, वहीं कांग्रेस के साथ हार का इतिहास जुड़ गया है।

कांग्रेस का खराब प्रदर्शन
आजादी के बाद देश में हुए अबतक के आम चुनावों में कांग्रेस का इतना खराब प्रदर्शन कभी नहीं रहा था।

प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ
मोदी के लिए देश का 14वां प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। पिछले 30 सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब कोई पार्टी अपने दम पर संसद में बहुमत हासिल कर रही है।

भाजपा ने चुनावों में जो जीत हासिल की
राजनीतिक पंडितों के अनुमानों को धता बताते हुए भाजपा ने चुनावों में जो जीत हासिल की, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसे अपने पुराने एवं नए गठबंधन सहयोगियों के समर्थन की भी जरूरत नहीं रहेगी।

कांग्रेस को अब तक की सबसे शर्मनाक हार
वर्ष 2004 से सत्ता पर काबिज देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को अब तक की सबसे शर्मनाक हार मिली है।

कांग्रेस दो अंकों तक सिमट कर रह गई
कांग्रेस लोकसभा चुनाव में दो अंकों तक सिमट कर रह गई है और यह उसका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। कांग्रेस ने 2009 में 206 सीटें जीती थी।

नेता प्रतिपक्ष के कैबिनेट रैंक
कांग्रेस को अगर लोकसभा की कुल सीटों में से 10 फीसदी सीटें नहीं मिल पाती हैं, तो उसे नेता प्रतिपक्ष के कैबिनेट रैंक से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

कांग्रेस सात राज्यों में एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रही
कांग्रेस सात राज्यों में एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रही, वहीं किसी भी एक राज्य में उसे 10 सीटें नहीं मिलती दिख रहीं।

पराजय स्वीकार कर ली
हार से क्षुब्ध कांग्रेस ने अपनी पराजय स्वीकार कर ली है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दे दी है। जयराम रमेश ने कहा, "हमारा प्रदर्शन खराब से भी खराब रहा।"

सोनिया गांधी ने कहा
रायबरेली से जीत दर्ज कराने वाली सोनिया गांधी ने कहा, "जनता का फैसला हमारे खिलाफ है।" सोनिया एवं राहुल गांधी ने हार स्वीकार करते हुए भाजपा को बधाई दी, लेकिन मोदी का नाम नहीं लिया।

भाजपा 283 सीटें जीतने के करीब
इस तरह भाजपा 283 सीटें जीतने के करीब है, जबकि सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत के लिए 272 सीटों की ही जरूरत होती है।

21 मई को शपथ
ऐसी संभावना है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 21 मई को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिला सकते हैं।

तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही
इस तरह वह लोकसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। एआईएडीएमके ने लंबे समय से अपने प्रतिद्वंद्वी डीएमके का सूपड़ा साफ कर दिया है।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में 42 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस, वाम दलों का सफाया करते हुए 34 सीटें जीतने के करीब है।

शिवसेना महाराष्ट्र
भाजपा की पुरानी सहयोगी शिवसेना महाराष्ट्र में 48 में से 18 सीटें जीतने के करीब है और इस तरह भाजपा-शिवसेना गठबंधन 40 सीटें जीतने के मुहाने पर है।

नरेंद्र मोदी वड़ोदरा और वाराणसी
भाजपा के कद्दावर नेताओं ने आसान जीत दर्ज की। नरेंद्र मोदी ने वड़ोदरा और वाराणसी से जीत दर्ज की है।

जीत दर्ज
लालकृष्ण आडवाणी (गांधीनगर), राजनाथ सिंह (लखनऊ), मुरली मनोहर जोशी (कानपुर), नितिन गडकरी (नागपुर) और सुषमा स्वराज (विदिशा) ने जीत दर्ज कराई है।

अरुण जेटली को हार
भाजपा के एकमात्र बड़े नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे अरुण जेटली को हार का सामना करना पड़ा है।

पंजाब
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह ने अमृतसर से जेटली को पराजित किया है।

कई कद्दावर नेता
कांग्रेस के कई कद्दावर नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा है। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, अंबिका सोनी, कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद, अजय माकन और पवन कुमार बंसल शामिल हैं।

वाम दलों को भी बड़ा झटका
वाम दलों को भी बड़ा झटका लगा है। वाराणसी से जीत का दावा करने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल भी मोदी से करीब तीन लाख वोटों से हार गए हैं।

छत्तीसगढ़
लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा जमाया है।

महासमुंद लोकसभा सीट
सबसे ज्यादा उलटफेर महासमुंद लोकसभा सीट में हुआ है, जहां शुरू से बढ़त बनाकर चल रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजीत जोगी को भाजपा के चंदूलाल साहू ने 1556 वोटों से हराकर सनसनी फैला दी।

मतगणना में गड़बड़ी
कांग्रेस उम्मीदवार अजीत जोगी ने अपनी अप्रत्याशित हार से बौखलाकर मीडिया से बातचीत में ये बयान दिया है कि मतगणना में गड़बड़ी हुई है। इसके लिए जोगी ने पुनर्गणना की मांग की है।

ऐतिहासिक जीत
वडोदरा से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने वाराणसी संसदीय सीट से भी चुनाव जीत लिया है।

खुशी की लहर
वाराणसी सीट पर मोदी की जीत की खबर आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

पटाखे फूटने लगे
चारों तरफ पटाखे फूटने लगे, लोग फूलों की होली खेलने लगे। मोदी की जीत से न केवल कार्यकर्ताओं ने, बल्कि आम लोगों ने भी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।












Click it and Unblock the Notifications