गुजरात चुनाव: भाजपा सीईसी की बैठक के बाद बोले नड्डा- जल्द जारी करेंगे उम्मीदवीरों की सूची
नई दिल्ली। भाजपा की सीईसी की मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि बैठक में गुजरात चुनाव के लिए बैठक में काफी चर्चा हुई है और उम्मीदवारों के नामों की सूची जल्द जारी की जाएगी। बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुजरात चुनाव को लेकर ये बैठक हुई। बैठक के बाद नड्डा ने कहा कि हम अभी सूची जारी नहीं कर रहे हैं, लेकिन ये जल्दी ही जारी कर दी जाएगी। नड्डा ने कहा कि गुजरात चुनाव को लेकर लंबी चर्चा हुई है और उचित समय आने पर उम्मीदवारों के नामों को सामने रखा जाएगा। उम्मीद की जा रही थी कि इस बैठक के बाद गुजरात में बीजेपी के उम्मीदवारों के नामों का फैसला हो जाएगा और कल (गुरुवार) तक पार्टी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर देगी।

कर्नाटक चुनावों के बारे में बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा, 'जहां तक कर्नाटक विधानसभा का सवाल है। सभी 6 सीटों के लिए सूची जारी हो गई है और यह जल्द वेबसाइट पर डाल दी जाएगी।
बीजेपी की सीईसी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, शाहनवाज़ हुसैन, विजय रूपानी, भूपेंद्र यादव, जीतू वधानी दिग्गज नेता भी मौजूद थे।गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए राज्य में 9 और 14 दिसंबर को चुनाव है। इसके अलावा 18 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों के वोटों की गिनती की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications