नरेंद्र मोदी ने कहा 'ये दिल मांगे मोर', विक्रम बत्रा की मां ने मोदी को 'छद्म देशभक्त' बताया

हिमाचल की जनता से 60 महीनों की मांग करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में यहां की जनता को सिर्फ धोखा दिया गया है। एक बार भाजपा को मौका देने की बात पर बल देते हुए मोदी ने कहा कि देश को विकास की राजनीति चाहिए न कि जाति और धर्म की। मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा खतरे में है। पड़ोसी देश अब हमें कमजोर समझने लगे हैं और हम उनसे डरते छिप रहे हैं।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि सोमनाथ वर्मा और विक्रम बत्रा जैसे लोगों के नाम लेने से मेरी छाती चौड़ी होती है। ऐसे हजारों लोगों की जरूरत इस समय देश को है। मोदी ने कहा कि सेना में सैकड़ों पद रिक्त हैं लेकिन भर्तियां ही नहीं होती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ वायदे किए हैं लेकिन मुझे किए वादों को पूरा करने के लिए 15 साल का अनुभव है। ऐसे में मोदी ने रैली में आए हुए लोगों से सिर्फ 60 महीने की गुहार लगाई। मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हिमासचल की हर मां अपने बेटे को देश की रक्षा के लिए भेजना चाहती है लेकिन कांग्रेस की काली करतूतों के चलते सेना में हजारों पद खाली हैं और उन्हें भरने वाला कोई नहीं।
शहीदों के परिवार ने कहा 'ना':
नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में अपनी रैली को संबोधित रकते हुए कहा कि यहां की हर मां यहीं चाहती है कि उसका बेटा देया की रक्षा के लिए काम करे। लेकिन कांग्रेस की सरकार में सेना के अंतर्गत पद तो खाली हैं लेकिन भर्तियां नहीं हेाती हैं। मोदी के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए विक्रम बत्रा के पिता ने कहा है कि शहीदों के परिवारों को राजनीति में न घसीटा जाए।उधर मोदी के इस बयान पर शहीद की मां और हमीरपुर से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कमल कांत बत्रा ने कहा है कि अगर मोदी शहादत के इतने अहसानमंद हैं तो उन्हें हमीरपुर से अपने उम्मीदवार को वापस लेना चाहिए। हमीरपुर से बीजेपी ने अनुराग ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। शहीद के पिता ने कहा है कि विक्रम के नाम पर राजनीति ठीक नहीं है।
मोदी ने हमीरपुर की रैली के दौरान एक बार फिर सीमा पर सैनिकों की शहादत का मामला उठाया। मोदी ने शहीद विक्रम बत्रा के कथन 'ये दिल मांगे मोर' को दोहराते हुए बीजेपी के लिए बहुमत की अपील की। मोदी ने कहा, 'सेना के जवानों के सिर काट लिए जाते हैं और देश में पाकिस्तानी पीएम को बिरयानी परोसी जाती है। हिमाचल अपने सपूतों की सरहद पर मौत से चीख रहा है।'
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/Xdrfgy4U3bs?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>












Click it and Unblock the Notifications