बैंकों के राष्ट्रीयकरण से जो ना हो पाया, हमने जनधन योजना से किया: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में कहा कि उनकी सरकार लगातार आम लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बैंकों को नेशनेलाइज किया गया लेकिन गरीब तक इसका फायदा नहीं पहुंचा। हमने जनधन योजना के तहत बैंक से मिलने वाले फायदे को गरीब तक पहुंचाया है, आज गरीब तक बैंकिंग पहुंचीं है। मोदी ने कहा कि हमने ये साबित किया कि अगर आम इंसान बदलाव की ठान ले तो सकारात्मक बदलाव आते हैं। प्रधानमंत्री मोदी 'ट्रांसफोर्मेशन ऑफ एसपिरेशनल डिस्ट्रिक्ट' पर आयोजित कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।

हर मोर्चे पर विकास जरूरी: मोदी

हर मोर्चे पर विकास जरूरी: मोदी

मोदी ने कहा कि विकास हर मोर्चे पर और हर तबके का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां तक जो राज्य विकास के पैमाने पर बेहतर हैं, उनमें भी बहुत सी जगहें हैं, जहां बहुत काम किए जाने की जरूरत हैं। उन्होंने इस दौरान भीमराव अंबेडकर को भी याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब जीवनभर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहे हैं।

अंबेडकर जयंती तक गरीबों के लिए करें काम

अंबेडकर जयंती तक गरीबों के लिए करें काम

मोदी ने इस दौरान कहा कि 14 अप्रैल को हम बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती मनाते है। उन्होंने कहा कि अभी बाबा साहेब की जंयती में तीन महीने हैं तो क्यों ना ये तीन आने वाले महीने हम कम विकसित जिलों के विकास के लिए समर्पित करें। ये तीन महीनें हमें उन लोगों के लिए काम करना चाहिए, जिनका जीवन स्तर खराब है।

 बदलाव नामुमकिन नहीं

बदलाव नामुमकिन नहीं

इस दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया कहती रही कि भारत ऐसा है, वैसा है और हम भी ये मान बैठे कि बदलाव होगा नहीं लेकिन ऐसा नहीं है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम चाहें तो बदलाव आ सकता है, आंगनबाड़ी के स्तर पर गांव के स्तर पर काम हो तो हम गरीब की जिंदगी बदल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+