आपकी जान बहुत कीमती है... PM Modi ने पवन कल्याण का भाषण बीच में रोक किससे की ये गुजारिश

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू के साथ मंच शेयर किया और विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

इस रैली में जनसेना प्रमुख पवन कल्याण भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत तेलुगु में करते हुए लोगों को 'नमस्कारम्' कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार पूरा देश 400 पार का नारा लगा रहा है।

PM Modi Andhra Pradesh Rally

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'कल ही देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा है और आज मैं आप सबके बीच आंध्र प्रदेश में हूं। मुझे ब्रह्मा विष्णु और महेश का आशीर्वाद मिल रहा है। त्रिदेवों के आशीर्वाद से हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश और भी बड़े निर्णय लेगा। इस बार चुनाव के परिणाम 4 जून को आने वाले हैं। पूरा देश कह रहा है 4 जून को 400 पार...'

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'हमारा NDA गठबंधन रीजनल एस्पिरेशंस और नेशनल प्रोग्रेस दोनों को साथ लेकर चलता है। इस चुनाव में बीजेपी के सहयोगी लगातार बढ़ रहे हैं, NDA की ताकत बढ़ रही है। चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण दोनों लंबे समय से आप लोगों के हक और आंध्र के विकास के लिए दिन-रात आपके लिए काम करते रहे हैं। NDA का सपना है- विकसित भारत, विकसित आंध्र प्रदेश।'

पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में केंद्र में NDA शासन की चर्चा हो रही है। हमारी सरकार में 10 साल में 25 करोड लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। NDA सरकार ने आंध्र प्रदेश में गरीबों को पीएम आवास योजना के करीब 10 लाख घर दिए हैं। यहां पालनाडु 5000 पक्के घर बना कर दिए गए हैं। पलनाडू में जरूरतमंदों को मुफ्त राशन भी मिल रहा है।

विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि NDA में हम सबको साथ लेकर चलते हैं, लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जिसका एक ही एजेंडा है- गठबंधन के लोगों को Use and Throw... आज कांग्रेस को भले ही मजबूरी में इंडी अलायंस बनाना पड़ा हो, लेकिन इनकी सोच वही है।

पीएम मोदी ने कहा, 'वे मजबूरी में INDI गठबंधन का हिस्सा बने हैं। केरल में लेफ्ट और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ हैं। पश्चिम बंगाल में टीएमसी और लेफ्ट एक दूसरे के खिलाफ हैं। पंजाब में कांग्रेस और AAP एक-दूसरे के खिलाफ हैं। आप केवल कल्पना ही कर सकते हैं कि चुनाव के बाद वे क्या कर सकते हैं...'

पीएम मोदी के संबोधन से पहले टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र की कई योजनाओं का जिक्र करते हुए मोदी सरकार के कामों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था आज नए आयाम पर है। कोरोना के समय में पीएम मोदी ने अपनी नीतियों के जरिए करोड़ों लोगों की जान बचाई थी। उन्होंने वादा किया कि वे उनके कार्यों के लिए NDA के साथ ही रहेंगे।

पीएम मोदी के संबोधन से पहले जब पवन कल्याण भाषण दे रहे थे तभी पीएम मोदी ने उन्हें अचानक से रोक दिया। दरअसल कुछ लोग बिजली के लगे पोल पर चढ़ कर पीएम मोदी के भाषण को सुनने के लिए तैयार थे। लेकिन इससे कभी भी हादसा हो सकता था।

ऐसे में पीएम मोदी ने टावर पर चढ़े कार्यकर्ताओं से नीचे आने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि आपका जीवन बहुत कीमती है। उन्होंने सबसे नीचे उतरने को कहा जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग नीचे उतर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+