नरेंद्र मोदी रिकॉर्ड तीसरी बार लेंगे PM पद की शपथ, 7 देशों के मेहमान सहित 8000 लोग होंगे शामिल, पढ़ें 10 अपडेट
आज नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। देश की राजधानी में भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आज के इस कार्यक्रम में कई विदेशी मेहमान भी हिस्सा लेंगे, जिसमे पड़ोसी देशों के भी मुखिया हिस्सा लेंगे।
इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि पार्टी बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई है। लेकिन एनडीए बहुमत के आंकड़े से कहीं आगे है। इस बार नरेंद्र मोदी सरकार मुख्य रूप से एनडीए और जदयू के समर्थन से चलेगी। दोनों दलों के पास 28 लोकसभा सीट हैं।

आज नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सांसद भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम शाम 7.15 बजे से शुरू होगा। जिसमे तकरीबन 8000 लोग हिस्सा लेंगे। आज होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम की 10 बड़ी बातें
- कई देशों के मुखिया कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसमे श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सिसली के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगनौथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पा कमल दहल प्रचंड, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे हिस्सा लेंगे।
- तमाम पड़ोसी देश के शीर्ष नेताओं के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने को पड़ोसी प्रथम नीती के तहत देखा जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने इसे सागर विजन के तहत अहम बताया है।
- वर्ष 2014 और 2019 में सार्क के नेताओं और बिम्सटेक देश के नेताओं ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।
- आज शपथ लेने के साथ ही नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। जो लगातार दो बार अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं।
- शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए देश की राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली में 9 और 10 जून को नौ फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। तकरीबन 1100 ट्रैफिक पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है, जो वीवीआईपी मूवमेंट पर नजर रखेंगे।
- एनडीए के सहयोगी दलों के साथ लंबी बातचीत के बाद आज यह शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह राजनाथ सिंह,भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टीडीपी चीफ एन चंद्रबाबू नायडू , जदयू चीफ नीतीश कुमार , शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे से इस सिलसिले में बात की है।
- टीडीपी के राम मोहन नायडू, जदयू के ललन सिंह, संजय झा, रामनाथ ठाकुर, एलजेपी के चिराग पासवान को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
- विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को अपने साथ लाने की हर संभव कोशिश की थी। इंडिया गठबंधन के बाद 234 सांसद हैं। विपक्षी गठबंधन ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल को लेकर संशय जाहिर किया है कि यह अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेगी। कांग्रेस ने भाजपा को चेतावनी दी है कि वह सही समय पर उचित कदम उठाएगी।
- शपथ ग्रहण समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विदेशी मेहमानों से मुलाकात करेंगी और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंज करेंगी।
- इस बीच कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष को सरकार की ओर से नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं दी गई है
More From
-
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT












Click it and Unblock the Notifications