नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब, कहा कांग्रेस का नया नारा 'मर जवान-मर किसान'

नरेंद्र मोदी ने गुजरात मॉडल पर सोनिया गांधी समेत प्रियंका गांधी को करारा जवाब देते हुए कहा है कि कांग्रेस का नारा अब देश के लिए बदल गया है। कांग्रेस के अनुसार, मर किसान-मर जवान का नारा देश में लागू हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 60 सालों में देश को सिर्फ भुखमरी का शिकर बनाया है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में युवाओं में नशे की लत बढ़ी है। देश से सटी हुई जो भी सीमाएं हैं वहां पर बड़ी ही आसानी से ड्रग्स की तस्करी की जाती है जिसपर कांग्रेस का ध्यान पिछले 10 सालों में कभी नहीं किया गया।
रैली को संबोधित किए जाने के दौरान मोदी ने यह भी कहा कि किसानों के लिए पानी एक बहुत बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने किसानों के लिए काम किया था वैसे ही देश के सभी किसानों के खेतों को छोटी-छोटी नहरों से जोड़ा जाएगा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ अपने हित में 10 साल तक काम करती रही है लेकिन अब वह समय आ गया जब उनकी सभी पाेलों को साफ-साफ खोलकर आप सभी के सामने रखा जाए।
नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब में पांच रैलियों को संबोधित किया। सभी रैलियों में मोदी ने किसानों और देश के जवानों के विषय में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की न्यायपालिका मतलब सुप्रीम कोर्ट भी यही चाहती है कि किसानों का अनाज गरीबों में वितरति किया हेा लेकिन मा:बेटे की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का भी अपमान किया और अनाजों को बरसात में भीगने दिया। मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार देश की सीमा सुरक्षा को सही तरीके से नियंत्रित करने में असफल रही है तभी तो बार्डर से ड्रग्स की तस्करी भारी मात्रा में की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications