PM मोदी के गोद लिए गांव का चोरों ने किया बुरा हाल, अंधेरे में डूबा जयापुर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस वक्त इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अहमदाबाद में पंतगबाजी में व्यस्त थे उसी समय चोरों ने पीएम मोदी के गोद लिए गांव में अपना काम कर दिया। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में गोद लिए गांव जयापुर से सोलर स्ट्रीटलाइट की कई बैटरियां चोरी कर ली। आपको बता दें कि गोद लिए जाने के कुछ दिनों बाद से ही जयापुर गांव का कायापलट किया जाने लगा। लेकिन कुछ सालों बाद ही इसकी दुर्दशा शुरू हो गई। विस्तार से जानिए इस गांव का हाल

133 स्ट्रीटलाइट में से 80 की बैटरियां चोरी
जानकारी के मुताबिक 700 परिवार वाले इस गांव में 135 सोलर स्ट्रीटलाइट लगाई गई है। पिछले एक साल में यहां के 80 खंभों की बैटरियां गायब हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि मोदी ने नवंबर, 2014 में जयापुर गांव को गोद लिया था। इसके बाद 2015 के शुरुआती महीनों में यहां पर स्ट्रीटलाइटें लगा दी गईं थी

जानिए गांव के विकास के बारे में
एचटी के अनुसार , गांव के मुखिया श्रीनारायण पटेल ने कहा, "करीब एक साल पहले 50 खम्भों से बैटरी चुरा ली गई थी। मैंने गांव के बाहर लगे पुलिस चौकी पर इसकी लिखित शिकायत की और रोहणिया पुलिस को इस चोरी के बारे में जानकारी दे दी थी।" उन्होंने आगे कहा, "अभी कोई कार्रवाई की जाती, इससे पहले 30 और खम्भों से बैटरी चुरा ली गई। मैंने फिर पुलिस को इस बारे में शिकायत की, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।"

चोर पकड़े नहीं गए
गांव के मुखिया ने कहा कि अभी तक न चोर पकड़े में आए हैं और न ही बैटरियों को हासिल किया जा सका है। उन्होंने पुलिस से कई बार इसकी शिकायत दर्ज कराई है। प्रधानमंत्री मोदी ने जयापुर के अलावा नागेपुर गांव को भी गोद लिया है।












Click it and Unblock the Notifications