हमारी सरकार ने बिचौलियों को निकाला, वही हमसे सबस ज्यादा नाखुश: पीएम मोदी
नई दिल्ली। नीति आयोग के कार्यक्रम में व्यवयसायिओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के लिए ये जरूरी है कि युवा और सीनियर लोग मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि देश को ऐसी युवा शक्ति की जरूरत है जो स्वरोजगार के जरिए दूसरों को भी नौकरी दें।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने देश में पुरस्कार देने के तरीकों पर भी सवाल उठाए। पीएम ने कहा कि हमारे देश में पद्म अवार्ड कैसे दिए जाते थे, ये तो आपको पता ही होगा। उन्होंने कहा कि हमने पद्म अवार्ड देने की नीति में बड़ा बदलाव किया है, अब कोई भी ऑनलाइन जाकर पद्म अवार्ड के लिए अपनी सिफारिश कर सकता है। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि हमारी सरकार में बिचौलियों की जरूरत नहीं है, हमने बिचौलियों को बाहर कर दिया है और इसीलिए वो हमसे सबस ज्यादा नाखुश हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि पद्म अवार्ड को ऑनलाइन करना एक अहम पहल है। इससे हम कई ऐसे छुपे हुए हीरोज को पहचानेंगे जिन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया लेकिन गुमनामी में ही रहे हैं। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने और युवाओं से मिलने को अपने लिए उत्साह देने वाला बताया।












Click it and Unblock the Notifications