Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पूरे देश में बीजेपी के पास 1428 विधायक और कांग्रेस के पास सिर्फ 766, राहुल की 29वीं हार

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में बीजेपी ने लगातार छठी जीत हासिल की है तो वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया है। नरेंद्र मोदी की यह 12वीं जीत है तो वहीं राहुल गांधी 29वीं बार कोई चुनाव हारे हैं। इन 29 हार में से 12 राज्‍य ऐसे हैं जहां कांग्रेस 14 से 50 साल तक सत्ता से दूर है। जबकि 22 साल में भारतीय जनता पार्टी ने 14 राज्‍य और सहयोगियों के साथ 5 राज्यों (कुल 19) में सरकार बना ली। पिछले कई सालों से कांग्रेस लगातार हार का सामना करती आ रही है। पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस सिमट कर 44 सीटों पर आ गई। कांग्रेस को इतनी भी सीट नहीं मिलीं, जिससे वह विपक्ष की भूमिका निभा सके। हिमाचल और गुजरात में मिली हार कांग्रेस की लगातार 29वीं हार है। लगातार हार से कांग्रेस चार राज्यों में सिमट कर रह गई है।

कांग्रेस के पास सिर्फ 766 विधायक

कांग्रेस के पास सिर्फ 766 विधायक

कांग्रेस के पास 766 विधायक बचे हैं। ये इतिहास में सबसे कम है। इसके उलट 24 साल में बीजेपी के 1428 विधायक हो गए। ये किसी भी पार्टी के अब तक के सबसे ज्यादा एमएलए हैं। अब बीजेपी देश के 75% इलाके, 68% आबादी और 54% इकोनॉमी पर काबिज है।

गुजरात में राहुल बनाम नरेंद्र मोदी

गुजरात में राहुल बनाम नरेंद्र मोदी

गुजरात की बात करें तो गुजरात चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 40 रैलियां कीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 32 चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस प्रचार में विकास के मुद्दों को छोड़ दोनों ही दलों ने एक-दूसरे पर जमकर व्यक्तिगत हमले किए। राहुल गांधी ने इन चुनावों में एड़ी चोटी तक के जोर लगा दिए फिर भी दोनों ही राज्यों में पार्टी को सत्ता में तो दूर सम्मानजनक स्थिति में भी लाने में नाकाम रहे। गुजरात चुनाव के 10 वे पहलू जिनके आधार पर हार-जीत का विशलेषण किया जा सकता है। मोदी ने 34 रैलियां कीं। 134 सीटों तक पहुंचे। 72 में जीत दिलाई। राहुल ने 30 रैलियां कीं। 120 सीटों तक पहुंचे। 62 में जीत दिलाई। दोनों की तुलना करें तो मोदी का सक्सेस रेट 52% रहा।

अध्‍यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की दो बड़ी हार

अध्‍यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की दो बड़ी हार

चुनाव नतीजों से ठीक दो दिन पहले शनिवार को राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। अध्यक्ष बनते ही राहुल को दो राज्यो में कांग्रेस की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि जब राहुल अध्यक्ष पद का ताज पहन रहे थे, कांग्रेस तो खासे उत्साह में थी ही, बीजेपी के कुछ नेताओं ने भी उनकी शान में कसीदे पढ़ते हुए राहुल को देश का प्रधानमंत्री होने तक के दावे कर डाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+