ट्विटर के जरिए डिप्लोमैसी को आगे बढ़ाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी मंगलवार को जब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलकर निकले तो उसके साथ ही नरेंद्र मोदी आधिकारिक तौर पर देश के प्रधानमंत्री भी घोषित हो गए। अभी नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ नहीं ली है लेकिन उन्होंने दुनिया के बाकी नेताओं के साथ अपने रिश्तों की नींव को मजबूत करना शुरू कर दिया है।
सोशल नेटवर्किंग साइट और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर नरेंद्र मोदी इस समय बराक ओबामा जैसे नेताओं के साथ कांटेक्ट बढ़ा कर अपनी ट्विटर डिप्लोमैसी को एक नया रंग दे रहे हैं।
जिस समय नरेंद्र मोदी ने 16 मई को भारी बहुमत के साथ लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज की, उनके पास ब्रिटेन से लेकर जापान और अमेरिका से लेकर पाकिस्तान तक के नेताओं के शुभकामना संदेश आए थे। नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल के साथ ही इन सभी ट्वीट्स का जवाब दिया है।
ओबामा से हुई सामरिक रिश्तों पर बात
नरेंद्र मोदी ने अपनी एक ट्वीट में बराक ओबामा से हुई बातचीत का जिक्र किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि बराक ओबामा से मेरी बातचीत हुई। हमने आने वाले वक्त में भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने की चर्चा की। हमारी रणनीतिक साझेदारी, दोनों देशों के लिए अहम साबित होगी।
वहीं मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को पत्र के लिए शुक्रिया अदा किया, जिसमें उन्होंने मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के साथ भी मजबूत रिश्तों की बात कही है।
यूएन सचिव बान की मून का भी शुक्रिया
प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी ने अपनी एक ट्वीट में यूनाइटेड नेशंस के साथ अच्छी समझ को जारी रखने की बात कही है। उन्होंने लिखा है कि यूनाइटेड नेशंस के साथ काम करते हुए हम विश्व शांति और विकासको और आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने यूएन जनरल सेक्रेट्री बान की मून को उनकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया है।
जापान के पीएम एबे शिन्जो को भी थैंक्यू
अपनी ट्वीट में मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री एबे शिन्जो का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आगे लिखा है कि जापान के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर काम करना काफी अच्छा रहा। उम्मीद है कि आने वाले वक्त में भारत और जापान के रिश्ते नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे।
ऐसा तो किसी पीएम ने नहीं किया
नरेंद्र मोदी को देश के एक ऐसा नेता के तौर पर जाना जाता है जो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं नरेंद्र मोदी पहले ऐसे भारतीय नेता हैं जो ट्विटर पर मौजूद अपने फॉलोअर्स में से 150 फॉलोअर्स से मुलाकात भी कर चुके हैं।
जिस तरह से नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर दुनियाभर के नेताओं की उनके साथ हुई बातचीत को साझा किया है, वह अभी तक देखने को नहीं मिला। साफ है शायद नरेंद्र मोदी इसके जरिए अपने फैंस को एक संदेश देना चाहते हैं कि वह जो विदेश नीति से जुड़ा जो भी कदम उठाएंगे उसकी कुछ हद तक जानकार देशवासियों को भी होगी।












Click it and Unblock the Notifications