ड्रग्स केस: अब NCB के रडार पर आए एक्टर अर्जुन रामपाल, घर पर छापेमारी
नई दिल्ली: सुशांत सुसाइड केस की जांच के दौरान ड्रग्स का एंगल सामने आया था। इसके बाद जब जांच आगे बढ़ी तो बॉलीवुड के ड्रग्स रैकेट का खुलासा हुआ। जिसमें कई सितारों के नाम आए। इसमें एक नाम अब एक्टर अर्जुन रामपाल का भी जुड़ गया है। सोमवार को एनसीबी की टीम ने अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की। इस दौरान एनसीबी को वहां से क्या मिला, इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
Recommended Video

अभी पिछले हफ्ते एनसीबी ने अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को धर्मा प्रोडक्शंस के पूर्व निर्माता क्षितिज प्रसाद के साथ केस नंबर 24/20 में गिरफ्तार किया है। दोनों के एक कोकेन सप्लायर ओमेगा गॉडविन के साथ लिंक थे। इससे पहले अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स और क्षितिज प्रसाद को केस नंबर 16/20 में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अब अर्जुन रामपाल के घर पर छापेमारी हुई है।
नाडियावाला की पत्नी गिरफ्तार
एनसीबी की टीम को मुंबई में ड्रग्स रैकेट से संबंधित खूफिया सूचना मिली थी। जिसके बाद शनिवार और रविवार को मलाड, अंधेरी, लोखंडवाला, खारघर और कोपरखैरने में छापेमारी की गई, जिसमें एक ड्रग पैडलर एनसीबी के हत्थे चढ़ा है। इसके बाद एनसीबी की एक टीम फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर पहुंची और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया। इससे पहले एनसीबी ने छापेमारी के दौरान फिरोज के घर से ड्रग्स बरामद किया था।
दीपिका की पूर्व मैनेजर पर कसा शिकंजा
आपको बता दें कि ड्रग्स केस को लेकर एनसीबी काफी सख्त है। हाल ही में दीपिका की पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वो नहीं गईं। इसके बाद उन्होंने एनडीपीसी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। साथ ही 10 नवंबर को एनसीबी ने फिर से उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।












Click it and Unblock the Notifications