70 घंटे काम करने की नारायण मूर्ति दी थी सलाह, उनकी कंपनी Infosys ओवरटाइम होते ही कर्मचारियों को भेज रही ईमेल
Infosys work-life balance policy: Infosys कंपनी के को-फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayan Murty) ने 2024 में कर्मचारियों के काम करने के घंटे को लेकर ऐसा बयान दिया था जिस पर जमकर बहस छिड़ गई थी। नारायण मूर्ति ने कर्मचारियों के एक सप्ताह में 70 घंटे काम करने की पैरवी की थी। अपने इस बयान से दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने वाले नारायण मूर्ति की कंपनी Infosys कर्मचारियों के वर्क लाइफ बैलेंस बनाए रखने पर ध्यान दे रही है।
Infosys कंपनी अपनी कंपनी में एक आंतकिर अभियान शुरू की है। कंपनी की एचआर टीम कर्मचारियों के काम के घंटे को ट्रैक कर रही है। कंपनी अपने कर्मचारियों को वर्क लाइफ बैलेंस बनाए रखने की सलाह दे रही है और ओवरटाइम करने पर ईमेल भेज रही है।

एचआर कर्मचारी के काम के घंटों पर नजर रख रहे हैं यदि कर्मचारी घर से काम करते समय एक महीने की अवधि में अधिक घंटे बिताते हैं तो व्यक्ति को एक ईमेल भेजता है। कर्मचारियों को ईमेल से बता रही है कि लॉग किए गए वर्क ऑवर सटैंडर्ड लिमिट से ज्यादा है। नियममित शेड्यूल टाइम का पालन करें और अपने वर्किंग डे के दौरान रेगुलर ब्रेक लें और काम के बाद के घंटों में स्वयं को स्वस्थ्य रखने के लिए समय निकाले।
द इकोनॉमिक टाइम्स को एक कर्मचारी ने बताया, "हमें सप्ताह में पांच दिन 9.15 घंटे काम करना चाहिए, और यदि हम दूर से काम करते समय इससे अधिक काम करते हैं, तो यह एक ट्रिगर को सक्रिय करता है।"
एचआर द्वारा भेजे गए ईमेल में कहा गया है, "जबकि हम आपकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं, हम यह भी मानते हैं कि एक स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखना आपकी भलाई और प्रोफेशन में सफलता दोनों के लिए है, "हम समझते हैं कि काम की मांग और समय सीमा कभी-कभी लंबे समय तक काम करने का कारण बन सकती है। लेकिन खुशी के लिए वर्क बैलेंस के शेड्यूल बनाए रखना महत्वपूर्ण है।"
ईमेल में यह भी लिखा था, "अपने वर्किंग डे के दौरान रेगुलर से ब्रेक लें; यदि आप अभिभूत महसूस कर रहे हैं या प्राथमिकताओं की समीक्षा करने के लिए समर्थन की आवश्यकता है तो अपने मैनेजर को बताएं। कार्यों को सौंपने या कुछ जिम्मेदारियों को उचित रूप से पुनर्वितरित करने के बारे में अपने मैनेज से बात करें काम के बाद के घंटों में रिचार्ज करने के लिए समय निकालें, जब भी संभव हो काम से संबंधित बातचीत को कम करें।"












Click it and Unblock the Notifications