RIP Nandamuri Harikrishna: ऐसा था नंदमूरी हरिकृष्णा का अभिनेता से राजनेता बनने का सफर
Recommended Video

हैदराबाद। आज सुबह एक दुखद खबर तेलंगाना से आई, बुधवार सुबह साउथ फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के पिता नंदमुरी हरिकृष्णा की सड़क हादसे में मौत हो गई, वे जाने माने साउथ एक्टर और TDP के कद्दावर नेता थे। सड़क हादसे के बाद उन्हें गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद नंदमुरी हरिकृष्णा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और मात्र 61 साल की उम्र में नंदमुरी हरिकृष्णा ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

नंदमुरी हरिकृष्णा का सफऱ
साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम नंदमुरी हरिकृष्णा का जन्म 2 सितम्बर 1956 में हुआ था, इन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर स्टार्ट किया था। अपने फिल्मी करियर में इन्होंने 'श्री कृष्णवताराम', 'तल्ला पल्लम' 'स्रवनामसं' शिव रमा राजू, जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया था।

आंध्र के पूर्व सीएएम नंदमुरी तारक रामा राव के चौथे बेटे...
वो महान अभिनेता और आंध्र के पूर्व सीएएम नंदमुरी तारक रामा राव के चौथे बेटे थे। इन्होंने दो शादी की थी। पहली शादी से उनके 2 बेटे कल्याण राम, जानकी राम और एक बेटी सुहासिनी हैं जबकि दूसरी शादी से नंदुमुरी को एक बेटा है, जिन्हें दुनिया साउथ के पॉपुलर स्टार जूनियर NTR के रूप में जानती है।

आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू हरिकृष्णा के जीजा
एक सफल अभिनेता बनने के बाद नंदमुरी हरिकृष्णा एक सफल राजनेता भी बने। हरिकृष्णा टीडीपी पोलित ब्यूरो के सदस्य थे,हम आपको बता दें कि आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू हरिकृष्णा के जीजा हैं। हरिकृष्णा के एक बेटे नंदमुरी जानकीराम की भी 2014 में सड़क हादसे में ही मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications