सेल्फी वीडियो के बाद विरोधियों के निशाने पर महाराष्ट्र के मंत्री, नाना पटोले ने की FIR की मांग

मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने राज्य में आपदा की स्थिति में निपटने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के खिलाफ एफआईआर की मांग की है। पटोले ने आरोप लगया है कि मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने आपदा की स्थिति से निपटने में असफल रहे हैं इसलिए इनके खिलाफ महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन कानून 2005 के तहत एफआईआर दर्ज की जाए।

Nana Patole demands FIR against Maharashtra CM and other ministers under

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नाना पटोले ने कहा कि वीडियो तो आपने देखा ही होगा। मंत्री गिरीश महाजन बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेते वक्त खुशी में सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। इसलिए इन लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। पटोले ने महाजन का दो वीडियो दिखाने के बाद उनकी जमकर फटकार लगाई जहां वो बाढ़ प्रभावित जिले के कुछ हिस्सों का सर्वेक्षण करते हुए मुस्कुराते हुए हाथ हिलाते हुए देखा गया था।

दरअसल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन का वीडियो वायरल होने के बाद वो विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने पूछा कि महाराष्ट्र के मंत्री आपदा राहत के लिए गए थे या आपदा पर्यटन के लिए? पूर्व सासंद राजू शेट्टी ने इसे अंसेवदेनशील बताते हुए कहा कि लाखों लोग अभी भी रेस्कयू के लिए इंतजार कर रहे हैं और अपने घरों को खो चुके हैं। वो पानी में रहने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि वहां बहुत सारी राष्ट्रीय आपदा बचाव दल की नौकाएं थी और इन्हें विधायक और सत्तारूढ़ के दलों ने अपने कब्जे में ले लिया था। ये लोगों को बचाने की जगह खुद का प्रमोशन कर रहे थे। इसी वीडियो को लेकर अब घमासान मचा हुआ है और वो विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे मंत्री ने मुस्कुराते हुए ली सेल्फी, वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+