महाराष्ट्र: बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे मंत्री ने मुस्कुराते हुए ली सेल्फी, वीडियो वायरल

मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुस्कराते हुए सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद वो विवादों में आ गए हैं। महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी के कोटे से मंत्री गिरिश महाजन का ये वीडियो उनके बाढ़ का जायजा लेने के दौरान का है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बाढ़ की वजह से हजारों लोग सप्ताह भर से बिना भोजन पानी के जीवन जीने को मजबूर हैं।

वीडियो में सेल्फी लेते नजर आए मंत्री

वीडियो में सेल्फी लेते नजर आए मंत्री

महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन गुरुवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बाढ़ बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान एक नाव में यात्रा करते समय वो हाथ लहराते हुए और मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं। नाव में मौजूद कोई और व्यक्ति ये वीडियो बना रहा है। जब वो ये वीडियो बना रहे हैं उस समय पूरा गांव पानी में डूबा हुआ नजर आ रहा है।

'खुद का प्रमोशन कर रहे थे'

'खुद का प्रमोशन कर रहे थे'

गिरीश महाजन का वीडियो वायरल होने के बाद वो विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने पूछा कि महाराष्ट्र के मंत्री आपदा राहत के लिए गए थे या आपदा पर्यटन के लिए? पूर्व सासंद राजू शेट्टी ने इसे अंसेवदेनशील बताते हुए कहा कि लाखों लोग अभी भी रेस्कयू के लिए इंतजार कर रहे हैं और अपने घरों को खो चुके हैं। वो पानी में रहने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि वहां बहुत सारी राष्ट्रीय आपदा बचाव दल की नौकाएं थी और इन्हें विधायक और सत्तारूढ़ के दलों ने अपने कब्जे में ले लिया था। ये लोगों को बचाने की जगह खुद का प्रमोशन कर रहे थे।

विपक्ष के निशाने पर महाजन

विपक्ष के निशाने पर महाजन

कांग्रेस और एनसीपी ने महाराष्ट्र के तीन जिले कोल्हापुर, सतारा और सांगली बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हैं। उन्होंने गिरीश महाजन को सेल्फी लेने पर घेरा है। वहीं स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि राज्य प्रशासन उन्हें बचाने या किसी भी तरह की मदद देने में नाकाम रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने गुरुवार को बताया था कि कोल्हापुर में 14 और सांगली में 12 लोगों की पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश और बाढ़ के कारण मृत्यु हो गयी। गुरुवार को सांगली के ब्रह्मनाल गांव में बाढ़ से बचाने के लिए कुछ लोगों को ले जा रही नाव के पलटने से 12 लोग डूब गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+